रांची/नामकुम। टाटीसिलवे के हरिप्रसाद मिश्र चौक पर मंगलवार को टाटीसिलवे के पूर्वमुखिया एवं समाजसेवी स्व.हरिप्रसाद मिश्रा को याद करते हुए उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पूर्व विधानसभा पार्षद छत्रपति शाही मुंडा, विशिष्ट अतिथि के रूप में खिजरी विधानसभा के विधायक रामकुमार पहान, भाजपा प्रदेश एससी मोर्चा उपाध्यक्ष युवराज पासवान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा, जिला 20सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, प्रदेश कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ट अध्यक्ष सतीश पाल मुंझी, जिला आदिवासी प्रकोष्ट अध्यक्ष बेलश तिर्की आदि लोग उपस्थित थे। श्रधांजलि के पश्चात टाटीसिलवे के टाटी पूर्वी पंचायत सचिवालय में अथितियों के द्वारा टाटीसिलवे के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी स्व. हरिप्रसाद मिश्र को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशोक मिश्रा के द्वारा स्व. हरिप्रसाद मिश्र की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने उनसे जुड़े महत्वपूर्ण यादों एवं कर्तव्यों को साझा किये।
आज भी लोग मिशाल के तौर पर इन्हें याद करते है : विधायक राम कुमार पहान
तत्पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा संबोधन कर बताया गया कि वे किस तरह समाज से जुड़ कर समाज के लिए काम करते थे। वे किसी भी जाति विशेष पर ध्यान ना देकर सबके सुख दुख का हिस्सा बनते थे। विधायक ने स्व. हरिप्रसाद मिश्र के बेटों को बधाई देते हुए कहा कि आज इन्ही लोगों का देन है जिसके वजह से आज भी इनकी शान बरकरार है। आज भी लोग मिशाल के तौर पर इन्हें याद करते है।
मौके पर इनकी प्रतिमा को वर्तमान स्थान से हटा कर सड़क चौड़ीकारण के दौरान चौक के बीचों-बीच स्थापित करने का प्रस्ताव सामने आया जिसपर सभी सम्मानित लोगो ने सहमती जतायी। मौके पर रामेश्वरनाथ मिश्र, अमित मिश्रा, डॉ अभिषेक रंजन, अशोक कुमार मिश्र, विकास पुष्पराज, अमन मिश्रा, पंकज मिश्रा, संजय साहू, नीलकंठ मिश्रा, अर्चना मिश्रा, गिरिधर मिश्रा, हलधर मिश्रा, अनुपम मिश्रा, रोशन मिश्रा, संतोष कुमार साहू आदि लोगों के साथ परिवार के अन्य सदस्य एवं कमला नेहरू स्कूल की छात्राएं उपस्थित थी।