नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज जयंती है. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष व उनके पुत्र राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष व दिवंगत नेता की पत्नी सोनिया गांधी, बेटी प्रियंका गांधी व दामाद राबर्ट वाड्रा दिल्ली में वीर भूमि स्थित उनकी समाधि पर पहुंचे. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलौत ने भी वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
राजीव गांधी 1984 में अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रधानमंत्री बने थे और उसके बाद चुनाव में वे जीत कर दोबारा देश के प्रधानमंत्री बने थे. राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था. उनकी हत्या एक आत्मघाती विस्फोट में 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेंरबदूर में कर दी गयी थी.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

