Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गुमला»मेला का उद्देश्य बेरोजगारों को मौके देना: डीसी
    गुमला

    मेला का उद्देश्य बेरोजगारों को मौके देना: डीसी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 9, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुमला। श्रम नियोजन और प्रशिक्षण विभाग गुमला के तत्वावधान में परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ना है। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त शशि रंजन, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा और जिला योजना पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि गुमला जैसे पिछड़े आदिवासी बहुल जिले में प्रत्येक वर्ष रोजगार मेला आयोजित किया जाता है और यहां के युवाओं को निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाते हैं। डीसी ने कहा कि मेला का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। रोजगार मेला का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार का अवसर मिल सके। उन्हें अपनी पसंद का रोजगार चुनने का मौका देता है। उन्होंने सेवा शर्त के अनुरूप काम करने की सलाह चयनित अभ्यर्थियों को दी। इसके अलावा नियोजकों को भी सेवा शर्त के अनुरूप काम लेने मानदेय का भुगतान करने अपने कर्मियों के साथ धोखाधड़ी नहीं करने की नसीहत दी। कार्यक्रम को उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण जिला नियोजन पदाधिकारी संदीप किस्पोट्टा ने किया एवं मेले आयोजन के बारे में उपस्थित जनसमूहों को विस्तार से बताया। उन्होंने उपस्थित बेरोजगार युवक युवतियों को बताया विभिन्न कम्पनी के लिए हजारों रिक्त पद है, आप अपने योग्यतानुसार कम्पनी को आवेदन करें। उन्होंने सभी एजेंसियों से आवेदक से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेने को कहा। किस्पोट्टा ने बताया झारखंड सरकार द्वारा 12 जनवरी 2019 तक लगभग एक लाख युवाओं को निजि क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

    100 बेरोजगार युवा शॉर्टलिस्ट और 156 से अधिक का चयन

    दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों के 13 स्टॉल लगाये गये। इनमें बिरसा कंसल्टेंसी गुमला, आदित्य बिड़ला सनलाईफ इंश्योरेंस गुमला, वी-मार्ट गुमला, यूथ फॉर जॉब फाउंडेशन रांची, दी इंस्टीट्यूट आॅफ लॉजिस्टिक एंड ट्रांसपोर्ट रांची, एक्सेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड रांची, अनंत कंसल्टेंट नोएडा, एनटीटीएफ राजीव कुमार सिन्हा पास बॉक्स बैंगलोर, जी फॉर एस सेक्यॉर सॉल्यूशन हैदराबाद, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन बैंगलोर, एलआइसी आॅफ इंडिया गुमला ब्रांच, ट्रिपल कैनॉपी सिक्यूरिटी प्राइवेट लिमिटेड पटना एवं एएसपीवाइएन सिक्यूरिटी रांची की एजेंसी रोजगार मेला में अपना-अपना स्टॉल लगाकर बेरोजगारों को कंपनी के जरूरत के बारे में बताया तथा आवेदन प्राप्त कर योग्यता देखकर नियुक्त किया। रोजगार मेले में 100 बेरोजगार युवक-युवतियों का शॉर्टलिस्ट किया गया है। वही 156 से अधिक युवाओं का चयन किया गया। कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से सात बरोजगारों को नियुक्ति पत्र उपायुक्त के द्वारा सौंपा गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंजीत सिंह समेत सात हत्यारों को उम्रकैद और जुर्माना
    Next Article हमें एकजुट होने की जरूरत: बेसरा
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version