भवनाथपुर। केतार थाना क्षेत्र के चेचरिया गांव में गुरुवार की शाम दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि इलाज के दौरान शुक्रवार को 40 वर्षीय सुरेंद्र यादव की मौत हो गयी। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक का अंतिम संस्कार अजनिया गांव में पंडा नदी के तट पर किया गया। खबर के अनुसार चेचरिया निवासी बैकुंठ यादव एवं अजनिया निवासी सुरेंद्र यादव के बीच पिछले 20 वर्षों से भूमिविवाद चल रहा था। गुरुवार की देर शाम सुरेंद्र यादव विवादित भूमि की पेड़ से झांकी काटने गया। जहां पहुंचते ही दोनों ओर से कहासुनी हुई। देखते ही देखते नोकझोक लाठी डंडे एवं कुल्हाड़ी की मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट में प्रथम पक्ष के बैकुंठ यादव, नारद यादव, अशोक यादव, गुलाब यादव, सखीचंद यादव, नंदलाल यादव, श्रीराम यादव। जबकि दूसरे पक्ष से सुरेंद्र यादव, राजेन्द्र यादव, सत्यनारायण यादव, दिलीप यादव, ब्रह्मदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गये थे। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में गुरुवार को प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को सुरेंद्र यादव की मौत हो गयी।
Previous Articleविधायक ने किया पलामू प्रमंडल के पहले वृद्धाश्रम का उद्घाटन
Next Article लायंस क्लब ने निकाली रुबेला जागरूकता रैली
Related Posts
Add A Comment