नई दिल्ली. डीजल की कीमतें लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर हैं। दिल्ली में डीजल मंगलवार को 69.61 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। सोमवार को 69.46 रुपए, रविवार को 69.32 रुपए प्रति लीटर पर बिका। इससे पहले 29 मई को रेट सबसे ज्यादा 69.31 रुपए थे। तेल कंपनियों ने उस वक्त 14 मई से 29 मई तक लगातार कीमतें बढ़ाई थीं। पेट्रोल मंगलवार को 14 से 15 पैसे महंगा हुआ। दिल्ली में ये 78.05 रुपए पर पहुंच गया है।
तेल कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के हिसाब से हर दिन पेट्रोल-डीजल के रेट तय करती हैं। नए रेट सुबह 6 बजे से लागू हो जाते हैं। केंद्र सरकार पेट्रोल पर 19.48 और डीजल पर 15.33 रुपए एक्साइज ड्यूटी लगाती है। राज्यों के टैक्स अलग होते हैं।
मेट्रो शहरों में डीजल:
शहर सोमवार को रेट (रुपए/लीटर) मंगलवार को रेट (रुपए/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 69.46 69.61 15 पैसे
कोलकाता 72.31 72.46 15 पैसे
मुंबई 73.74 73.90 16 पैसे
चेन्नई 73.38 73.54 16 पैसे
पेट्रोल भी रिकॉर्ड स्तर के करीब: दिल्ली में पेट्रोल 78.05 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 29 मई को ये रिकॉर्ड 78.43 रुपए पर पहुंचा था। इसके बाद 30 मई से 12 जून तक लगातार 14 दिन रेट कम किए गए थे। 29 मई को कोलकाता में पेट्रोल 81.06, मुंबई में 86.24 और चेन्नई में 81.43 रुपए प्रति लीटर था।
मेट्रो शहरों में पेट्रोल:
शहर सोमवार को रेट (रुपए/लीटर) मंगलवार को रेट (रुपए/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 77.91 78.05 14 पैसे
कोलकाता 80.84 80.98 14 पैसे
मुंबई 85.33 85.47 14 पैसे
चेन्नई 80.94 81.09 15 पैसे