हजारीबाग। केरेडारी प्रखंड के नवांखाप गांव के निवासी काफी समय से अंधेरे में रह रहे थे। लोगों को रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में मात्र 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा था जो आये दिन कुछ ना कुछ त्रुटियों के चलते खराब रहता था। लोगों ने बताया कि गांव में लगभग 140 घर हैं जिससे पूर्व में लगा ट्रांसफॉर्मर उक्त क्षेत्र का लोड नहीं उठा पता था। ट्रांसफॉर्मर पर क्षमता से ज्यादा लोड पड़ने से यह काफी समय से जला पड़ा है। उक्त समस्या की जानकारी ग्रामीणों ने केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री सह हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के सांसद कार्यालय को दिया। समस्या के संज्ञान में आते ही सांसद कार्यालय के प्रतिनिधियों ने शीघ्र कार्यवाही की। इस समस्या से सांसद बिजली प्रतिनिधि विकास सिन्हा को अवगत कराया। सांसद प्रतिनिधि ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बिजली विभाग के एसी प्रभात कुमार श्रीवास्तव से बात कर उक्त ग्राम हेतु क्षमता अनुसार नया ट्रांसफॉर्मर जल्द से जल्द लगवाने की मांग की। जिसके बाद गांव में 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगवाया गया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



