Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जांच से क्यों घबरा रही मिशनरी सत्यता आने दे सबके सामने : भाजपा
    Breaking News

    जांच से क्यों घबरा रही मिशनरी सत्यता आने दे सबके सामने : भाजपा

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 13, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो के उस बयान को निराधार बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार इसाई मिशनरी संगठनों के खिलाफ दमनकारी रवैया अपना रही है। श्री शाहदेव ने कहा कि 88 गैर सरकारी इसाई संस्थाओं के खिलाफ जो कार्रवाई जांच चल रही है, वह केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुशंसा पर हो रही है।

    क्या कहा शाहदेव ने : श्री शाहदेव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय फॉरेन फंडिंग पर नजर रखनेवाली नोडल एजेंसी है। उसने राज्य सरकार को पत्र लिखकर विदेशों से पैसा प्राप्त करनेवाली 88 एनजीओ के कार्यकलापों की गहराई से जांच कराने की अनुशंसा की थी। राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के आधार पर इन संस्थाओं की सीआइडी जांच शुरू करायी। श्री शाहदेव ने कहा कि आर्चबिशप का यह बयान भी बिल्कुल निराधार है कि एनजीओ को सिर्फ 24 घंटे का समय दिया गया। उन्होंने कहा की 15 जून के पहले ही इन संस्थाओं को पत्र लिखकर सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया था। मगर 2-3 को छोड़कर किसी ने भी जांच में सहयोग नहीं किया। अंतत: एनजीओ को 24 घंटे का नोटिस देना पड़ा। सीआइडी की जांच न्यायिक प्रक्रिया का एक हिस्सा है और इसको अवरुद्ध करने का किसी को हक नहीं है। श्री शाहदेव ने आश्चर्य व्यक्त किया कि आखिर किस सच्चाई के सामने आने से इसाई मिशनरी संस्थाएं इतना घबरा रही हैं। जांच में सबको सहयोग करना चाहिए। ऐसे भी सभी धर्मों का सिद्धांत है कि सांच को आंच नहीं आती। फिर किन कारणों से जांच में रोज नये अवरोध पैदा करने की कोशिश की जा रही है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पूरी की पूरी दाल काली है।

    विपक्ष जनता को भड़का रहा : वर्णवाल  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि विपक्ष ने अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस का बहाना बना कर जिलों में जाकर आदिवासियों और मूलवासियों को बांटने का काम किया है। वर्णवाल ने कहा कि जब झारखंड मुक्ति मोर्चा को सरकार बनाने का मौका मिला, चाहे वह शिबू सोरेन हों,  या फिर हेमंत सोरेन हों या कांग्रेस को जब मौका मिला, मधु कोड़ा के माध्यम से सरकार चलायी और तीनों ने अपने-अपने अंदाज में झारखंड को लूटने का काम किया।झारखंडवासियों को गरीबी में धकेलने का काम किया। उस वक्त किस प्रकार जमीन का खेल हुआ, यह सर्वविदित है।  आज जब वही पार्टियां विपक्ष में हैं, तो घड़ियाली आंसू बहा कर आदिवासियों और मूलवासियों के बीच जाकर नाटक कर रही हैं। कहा कि भाजपा शुरू से ही पत्थलगढ़ी की आड़ में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ  रही है। विपक्ष लगातार अवैध पत्थलगढ़ी का  समर्थन करता रहा है। अब विपक्ष की पोल खुल रही है,  जब वहां के स्थानीय  ही पत्थलगढ़ी का विरोध कर रहे हैं।  इससे साफ है कि विपक्ष सिर्फ और सिर्फ ढोंग रचकर राज्य को खोखला करना चाहता था ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी नहीं रहे
    Next Article आॅडियो जारी कर फंदे से झूला शख्स प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से था परेशान
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version