रांची. केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा को बुधवार को अगला कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल दो साल का होगा। झारखंड कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी गौबा मौजूदा कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा की जगह लेंगे। वहीं अजय कुमार को नया रक्षा सचिव नियुक्त किया गया है। वह संजय मित्रा का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 23 अगस्त को समाप्त हो रहा है। राजीव गौबा जनवरी 2015 से मार्च 2016 तक झारखंड के मुख्य सचिव रहे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रांची में ही हुई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version