रांची। झारखंड के 35 लाख अन्नदाताओं को बड़ी सौगात मिली है। दिसंबर तक इन किसानों पर 5000 करोड़ की बारिश होगी। इसमें तीन हजार करोड़ मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना और दो हजार करोड़ पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलेगा। शनिवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रघुवर सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही पीएम किसान योजना की तर्ज पर राज्य में चलायी जा रही इस योजना के अंतर्गत झारखंड के 13.60 लाख किसानों के खाते में 442 करोड़ की राशि भेज दी गयी। साथ ही किसान सारथी रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, कृषि मंत्री रणधीर सिंह तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
सरकार 35 लाख किसानों के खाते में देगी “3000 करोड़ : रघुवर दास
किसानों को प्रति क्विंटल 185 रुपये बोनस
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लक्ष्य झारखंड के अन्नदाता किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। आज से राज्य के 35 लाख किसानों के खाते में तीन हजार करोड़ रुपये भेजे जायेंगे। अब उन्हें फसल से पहले खाद और बीज जैसी जरूरतों के लिए कर्ज लेने की जरूरत नहीं। कृषि आशीर्वाद योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को, जिनके पास एक एकड़ तक जमीन है, पांच हजार रुपये प्रतिवर्ष और जिन किसानों के पास पांच एकड़ जमीन है, उन्हें 25 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिये जायेंगे। किसानों को इसयोजना के तहत दो किस्त में सहायता राशि मिलेगी। दिसंबर तक 35 लाख किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से जोड़ा जायेगा। आज प्रथम चरण में में 13 लाख 60 हजार किसानों के बीच 442 करोड़ की पहली किस्त भेजी जा रही है। सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। सीएम ने कहा कि अन्नदाता किसान आत्मनिर्भर बनें, उनकी आय दोगुनी हो, यही सरकार का लक्ष्य है। सीएम ने कहा कि केंद्र ने 1800 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय किया है। राज्य सरकार किसानों को 185 रुपये बोनस जोड़ कर धान खरीदेगी।
Previous Articleरघुवर दास का मास्टर स्ट्रोक है मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना
Next Article FATF: पाक को ब्लैकलिस्ट होने से कौन बचाएगा!
Related Posts
Add A Comment