रांची। 72 साल के डॉ रामेश्वर उरांव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने केशव महतो कमलेश, इरफान अंसारी, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान और राजेश ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। अजय कुमार के इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद खाली था। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने नयी नियुक्ति में आदिवासी-मुस्लिम का कांबिनेशन रखा है। पार्टी अपना वोट बैंक जानती है और पार्टी चुनाव में एक बार फिर उसी तरफ फोकस करेगी। झारखंड में अभी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम हैं, लेकिन सारे समीकरण को दरकिनार करते हुए आदिवासी चेहरे को अध्यक्ष का ताज दिया गया। डॉ रामेश्वर उरांव मनमोहन सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
डॉ रामेश्वर उरांव बने झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष
Previous Articleझारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष बने डॉ रामेश्वर उरांव, पांच कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाये गये
Next Article ब्रैडमैन: रेकॉर्ड जो आज तक कोई नहीं छू पाया
Related Posts
Add A Comment