मुंबई: देश के पश्चिमी हिस्से से लेकर दक्षिण के राज्यों तक बाढ़ का कहर लगातार बढ़ रहा है। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में 125 से ज्यादा लोगों की मौत की खबरें हैं। बचाव एवं राहत एजेंसियों के मुताबिक केरल में गुरुवार तक बाढ़ से सबसे ज्यादा 55 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 27 लोगों की मौत की खबर है। यही नहीं अभी कई और दिनों तक भीषण बारिश जाने की रहने की आशंका है और इसे देखते हुए केरल सरकार ने मिलिट्री टीमों को रेस्क्यू यूनिट्स बनाकर अभियान चलाने और फंसे हुए लोगों को एयरलिफ्ट करने का आदेश दिया है।

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक बेलागावी जिले में बाढ़ का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वे के लिए पहुंचने वाले हैं। कोस्टगार्ड ने अपने ट्वीट में 3 राज्यों में फंसे हुए 2,200 नागरिकों को बचाने की जानकारी दी है। कर्नाटक में कम से कम 24 लोगों के मारे जाने और 9 लोगों के लापता होने की खबर है। सूबे में 600 राहत कैंप बनाए गए हैं और उनमें 1,61,000 लोगों को शिफ्ट किया गया है। कर्नाटक एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर कर्नाटक, तटीय इलाके और पश्चिमी घाट बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version