Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गरीबों का मुफ्त में बनेगा गोल्डेन कार्ड: CM
    Top Story

    गरीबों का मुफ्त में बनेगा गोल्डेन कार्ड: CM

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 7, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। देश का पहला आयुष्मान अस्पताल झारखंड के जमशेदपुर में खुला। मंगलवार को सीएम रघुवर दास ने टीएमएच की ओर से खोले गये अस्पताल का उद्घाटन किया। कहा कि राज्य में 219 सरकारी अस्पताल तथा 429 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध हैं। इस योजना के लागू होने से अब तक 2.19 लाख का इलाज किया जा चुका है। इसके तहत 215 करोड़ रुपये संबंधित अस्पतालों को भुगतान भी किया जा चुका है।
    आज दोहरी खुशी का दिन
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दोहरी खुशी का दिन है। जिस तरह से कश्मीर से धारा 370 हटने से कश्मीर में रहने वाले पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी अब राजनीतिक आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। दूसरी खुशी है कि राज्य ही नहीं, देश का पहला अस्पताल केवल आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के लिए खोला गया है। कहा कि किसी भी सरकार की जिम्मेदारी है कि लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य की सुविधा प्रदान करे। आजादी के बाद पहली बार जनता तक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा का लाभ पहुंचाने का काम स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री ने किया है। इस योजना का शुभारंभ भी झारखंड की धरती से 23 सितंबर 2018 को किया गया था। कहा कि विधानसभा में वादा किया था कि राज्य के 57 लाख परिवार को स्वास्थ्य योजना से जोड़ेंगे। इसके लिए सरकार ने 400 करोड़ रुपये दिये। इसका मतलब है कि राज्य में करीब 85 फीसदी परिवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा। अभी तक 25 लाख लोगों का गोल्डेन कार्ड बन चुका है। गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए 30 रुपये देने में जो लोग असमर्थ हैं, उनको ध्यान में रखते हुए कैबिनेट से मंजूरी दिला कर अब गोल्डेन कार्ड बनाने की राशि का भुगतान राज्य सरकार करेगी। जिस तरह आधार कार्ड नि:शुल्क बनता है, उसी तरह से गोल्डेन कार्ड भी अब नि:शुल्क बनाया जायेगा।
    पहाड़ी क्षेत्रों के लिए बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू
    सीएम ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बाइक एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गयी है। ऐसे ही शहरी क्षेत्रों के मलिन बस्ती में रह रहे लोगों के लिए मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत 16 अगस्त से होगी। मोहल्ला क्लीनिक में दो घंटे सुबह तथा शाम में डॉक्टर बैठेंगे।
    बहरागोड़ा में ट्रॉमा सेंटर जल्द
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही बहरागोड़ा में ट्रॉमा सेंटर खोला जायेगा। प्रदेश स्तर पर चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है। वहीं उपायुक्त से भी कहा गया है कि जिला स्तर पर भी चिकित्सकों को नियुक्त करें, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। कहा कि टाटा स्टील की पहचान दुनिया भर में है और यह पहचान सिर्फ स्टील के उत्पादक के तौर पर नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्व निभाने में भी टाटा स्टील सबसे आगे है। राजधानी रांची में भी टाटा परिवार द्वारा 250 बेड के कैंसर अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है।
    खेलकूद में असीम संभावनाएं
    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के बेटे महेंद्र सिंह धोनी हों या बेटी अनुसूइया टेटे, सभी ने खेल से झारखंड का नाम रोशन किया है। कोल्हान क्षेत्र हो या संथाल क्षेत्र सभी जगहों पर फुटबॉल काफी लोकप्रिय है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने तय किया है कि पूरे राज्य के 243 कमल क्लब के माध्यम से पंचायत स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए मैदान भी बनाया जायेगा।
    इनकी भी रही मौजूदगी
    विधायक लक्ष्मण टुडू, मेनका सरदार, टाटा स्टील के उप निदेशक कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी समेत अन्य मौजूद थे।

    अच्छे कार्यों की प्रशंसा जरूरी: कुणाल
    बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने की कोशिश एक बेहतरीन प्रयास है। साथ ही फोन हेल्पलाइन सर्विस भी शुरू की जाये, जिससे लोगों को फोन के माध्यम से पचा चल सके कि किस बीमारी का इलाज कौन से सूचीबद्ध अस्पताल में हो सकेगा। अच्छे काम के लिए प्रशंसा भी होना जरूरी है।

    Golden card will be made for the poor for free: CM
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में विपक्ष के आक्रोश और जोश पर ‘370 अटैक’
    Next Article नहीं रहीं सुषमा स्वराज, पीएम ने जताया शोक
    azad sipahi desk

      Related Posts

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025

      देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल

      May 10, 2025

      मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version