Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»यौन उत्पीड़न मामले में विधायक ढुल्लू महतो पर होगा केस
    Top Story

    यौन उत्पीड़न मामले में विधायक ढुल्लू महतो पर होगा केस

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 29, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। धनबाद के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की मुश्किलें बढ़नेवाली हैं। झारखंड हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति एके गुप्ता की कोर्ट ने राज्य के डीजीपी एवं एसएसपी धनबाद को निर्देश दिया है कि इस मामले में विधायक पर अविलंब एफआइआर किया जाये। कोर्ट ने इनसे पूछा है कि रेप के प्रयास की पीड़िता की आॅनलाइन एफआइआर के बाद भी अब तक नियमित एफआइआर क्यों नहीं हुआ। 28 नवंबर 2018 को पीड़िता ने आॅनलाइन एफआइआर दर्ज किया था। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने कोर्ट को बताया कि ढुल्लू के खिलाफ धनबाद के विभिन्न थाना में 28 मामले दर्ज हैं। उक्त दंबग विधायक के खिलाफ जो भी केस करता है, तो विधायक खुद को बचाने के लिए गवाहों के खिलाफ फर्जी एफआइआर करा देते हैं।
    रेप के प्रयास की पीड़िता अपनी शिकायत लेकर एसएसपी धनबाद, डीजीपी, मानवाधिकार आयोग सहित कई विधायकों के पास जा चुकी थी, लेकिन उसकी किसी ने मदद नहीं की थी।
    बता दें कि विधायक ढुल्लू महतो पर भाजपा की महिला नेता कमला कुमारी ने वही आरोप लगाया था, जिस तरह के आरोप में झाविमो विधायक प्रदीप यादव जेल में हैं। बताते चलें कि पीड़िता कमला कुमारी ने पहले पुलिस से गुहार लगायी थी। जब वहां बात नहीं सुनी गयी, तो वह रांची आयी और उसने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि भाजपा विधायक ढ़ुल्लू महतो ने उस पर बार-बार हमबिस्तर होने का दबाव बनाया। उसने इसकी शिकायत स्थानीय थाना में की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी मामले में हाइकोर्ट ने बुधवार को झारखंड डीजीपी और धनबाद के एसएसपी से जवाबतलब किया है कि आखिर अब तक प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की गयी।
    छह माह पहले हाइकोर्ट में दायर की थी याचिका
    पीड़िता भाजपा नेत्री ने छह माह पहले हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसने स्थानीय थाना, एसएसपी और डीजीपी से विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया। आनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराने की भी कोशिश की। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मामले की सुनवाई हाइकोर्ट के जस्टिस अमिताभ गुप्ता की अदालत में चल रही थी। अदालत ने मंगलवार को डीजीपी से यह पूछा कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की गयी।
    महिला को धमकाया और उसे ही कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की विधायक ने
    आरोप के बाद तिलमिलाये विधायक ढुल्लू महतो अपनी दबंगई का परिचय देते हुए प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर महिला को ही कटघरे में खड़ा कर दिया था। इतना ही नहीं, महिला को धमकाने की कोशिश भी की गयी थी। उल्लेखनीय है कि 2 दिसंबर 2018 को महिला ने रांची में एक प्रेस कांफ्रेस किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि महिला कोई भी हो, ऐसा नहीं है कि वह विधायकों का बिस्तर गर्म करने के लिए ही उसके पास जाती है। सभी महिलाएं ऐसी नहीं होती हैं। मेरे साथ गलत हुआ है। विधायक ढ़ुल्लू महतो ने मेरे साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की है। महिला ने कहा था कि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो 2015 से ही उसके साथ गलत करने की कोशिश कर रहे थे। रांची में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुझ पर दबाव बना रहे थे। गाड़ी भी उपलब्ध कराने की बात कही थी। लेकिन, मैंने साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद से ही लगातार अलग-अलग माध्यम से वह मुझ तक पहुंचने का प्रयास करते रहे हैं। लगातार मुझे अपने गुर्गों से भी धमकी दिलाते रहे हैं।

    रात 12 बजे फोन कर हमबिस्तर होने का दबाव बनाते थे विधायक: महिला नेत्री
    महिला ने बताया था कि विधायक कभी अपने खास आदमी अयोध्या ठाकुर, तो कभी आनंद शर्मा को उसे बुलाने के लिए भेजते थे। लेकिन वह नहीं जाती थी। वर्ष 2015 से सभी चीजों को बर्दाश्त करती आ रही थी, क्योंकि मुझे लगता था कि यह दबंग विधायक हैं। उनसे लड़ नहीं सकती। महिला ने आरोप लगाया था कि बार-बार टॉर्चर होने के बाद अंतत: मैंने प्रशासन से मदद लेना ही उचित समझा। विधायक रात के 12 बजे भी फोन कर हमबिस्तर होने का दबाव बनाते थे। अयोध्या ठाकुर, आनंद शर्मा और ढुल्लू महतो- तीनों मिलकर मेरा शारीरिक शोषण करना चाहते थे।
    गेस्ट हाउस में बुलाकर की अश्लील हरकत
    महिला ने कतरास थाना में लिखित बयान देते हुए कहा था कि ढुल्लू महतो बार-बार उसे फोन कर मिलने की बात करते थे। एक बार पार्टी के कार्यक्रम का हवाला देकर हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड टुंडी स्थित गेस्ट हाउस पर बुलाया, जहां ढुल्लू महतो ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगे। वह किसी तरह खुद को बचाकर भागने में सफल रही। इसके बाद भी विधायक ने अपने आदमी भेजकर उसे बुलाने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि ढुल्लू महतो के खास आदमी आनंद शर्मा ने उससे कहा कि विधायक की बात मान लो, तो वह तुम्हें मालामाल कर देंगे। अगर बात नहीं मानी, तो वह तुम्हें बर्बाद कर देंगे।
    परेशान होकर पीड़िता ने आत्मदाह का किया था प्रयास
    विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होता देख महिला नेता ने ने 22 नवंबर को कतरास थाना के पास अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की थी। लेकिन, स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया और कतरास थाना ले गये। वहां उसने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उसने कहा था कि उनके साथ ढुल्लू महतो और उनके खास अयोध्या ठाकुर ने शारीरिक शोषण का प्रयास किया। उनके पति को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की उन्होंने आॅनलाइन एफआइआर भी दर्ज करायी, पर उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    MLA Dhullu Mahato will face case in sexual harassment case
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनुच्छेद 370 पर केंद्र के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, आज होगी सुनवाई
    Next Article क्या भाजपा का दामन थामेंगे सुखदेव भगत!
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version