अजय शर्मा
रांची। सुन ना, सात बजे शाम में सामान लेते आना। कौन सा है, वही नाइन एमएम और दाना भी है। दाना कैसे देगा, तुमको सस्ता देंगे 100 में चार। पक्का आना टाइम पर। पक्का आना सात बजे तक, पार्टी है न सामान भी चेक करेगा। यह है हथियार तस्कर और खरीददार के बीच बातचीत का कुछ अंश। हथियार तस्करी से जो जुड़े हैं उनकी उम्र पढ़ने लिखने की है। अभी ठीक से मूंछ भी नहीं आयी है। बात ऐसे कर रहे हैं जैसे कोई बड़ा संगठित गिरोह चलाते हों। बड़े अपराधियों की तरह बोलने का लहजा। हथियार ऐसे लहरा रहे हैं जैसे वह नाइन एमएम का पिस्टल नहीं खिलौना हो। यह सभी कथित तस्कर धनबाद जिला के रहने वाले हैं और उनका जाल राज्य भर में फैला हुआ है। आरोपियों के संबंध में पूरी जानकारी पुलिस को है। पुलिस की कई टीम इस पूरे मामले की जांच कई अलग-अलग बिंदुओं पर कर रही है। इसमें हथियार तस्करी के अलावा दो परिवारों के बीच के विवाद को भी आधार माना गया है। कुल 12 लोग इस धंधे से जुड़े हैं।
क्या है धंधा
इस गिरोह का मुख्य धंधा छिनतई लूट हथियार सप्लाई करना है। इसमें शहनाज उर्फ लड्डन रंगीला (40 वर्ष) वाजिद उर्फ डंपी (28 वर्ष) वकार उर्फ लड्डन हठेला (30 वर्ष)।
क्या कर रही है पुलिस
पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस को कुछ तस्वीरें उपलब्ध करायी गयी हैं जिसमें कथित तस्कर नाइन एमएम पिस्टल हाथ में रखे हुए हैं। कई के आडियो-वीडियो भी पुलिस के हाथ लगे हैं।
जांच जारी, जल्द होगी कार्रवाई : डीआइजी
बोकारो के डीआइजी प्रभात कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी पुलिस को है। उन्होंने कहा जल्द ही इसमें कार्रवाई होगी। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
नाइन एमएम लेते आना, दाना भी आया है, 100 में चार देंगे
Previous Articleअस्तित्व बचाने की लड़ाई है झामुमो की बदलाव यात्रा
Next Article नौकरी मांगने नहीं नौकरी देने वाला बनें: रघुवर