Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रघुवर दास का मास्टर स्ट्रोक है मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना
    Top Story

    रघुवर दास का मास्टर स्ट्रोक है मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 11, 2019Updated:August 11, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा को मिलेगा इसका बड़ा राजनीतिक लाभ
    लोहरदगा के किस्को प्रखंड के चामटोली का मंगल भगत शुक्रवार को लोहरदगा ट्रेन से रांची पहुंचा था। स्टेशन पर उतरने के बाद उसने हरमू का रास्ता पूछा और पैदल ही उधर रवाना हो गया। जब उससे पूछा गया कि वह हरमू क्यों जाना चाहता है, तो उसका जवाब था कि आज उसके बैंक खाते में 10 हजार रुपये जानेवाले हैं और वह मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के उद्घाटन समारोह में जा रहा है। उसे यह पता नहीं था कि इसका उद्घाटन कौन करेगा, लेकिन रघुवर दास उसके खाते में पैसा जमा करेंगे, यह जानकारी उसे थी। मंगल भगत के चेहरे पर संतोष के भाव थे और साथ में खुशी की एक लहर भी। इस बार कमजोर मॉनसून ने उसके दो एकड़ खेत को बंजर ही रख दिया है। थोड़ी-बहुत सब्जी की खेती उसने की है, लेकिन पैसे के अभाव में सिंचाई नहीं हो रही है। मंगल ने 10 हजार रुपये का बजट भी तैयार कर लिया था। करीब सात हजार रुपये उसे खाद और पानी पर खर्च करना होगा। एक हजार रुपये कर्ज चुकायेगा और बाकी दो हजार रुपये खाते में रखेगा, ताकि वक्त पर काम आये।
    मंगल की तरह राज्य भर के करीब 15 लाख किसानों के खातों में आज रघुवर दास सरकार ने योजना की रकम भेजी है। पांच हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अधिकतम पांच एकड़ जमीन के मालिक किसानों को अधिकतम 25 हजार रुपये तक की रकम सरकार ने दी है। यह रकम उनके लिए बड़ी राहत है। कमजोर मॉनसून के कारण कमजोर खेती की समस्या से जूझ रहे किसानों के सपनों को यह रकम पंख देगी।
    छोटी-छोटी जरूरतें होंगी पूरी
    यह हकीकत है कि किसानों को एकमुश्त बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती है, बल्कि उन्हें अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए हजार-दो हजार रुपये की जरूरत होती है और इसके लिए ही वे कर्ज लेते हैं। कर्ज का ब्याज इतना अधिक हो जाता है कि वे इसके बोझ तले दबते जाते हैं। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना न केवल उन्हें इस बोझ से मुक्ति दिलायेगी, बल्कि उनके विकास को नया आयाम भी देगी। उन्हें खाद, बीज और कीटनाशक आदि खरीदने के लिए कर्ज नहीं लेना होगा। घर-परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए खेत गिरवी नहीं रखने होंगे। इस तरह उनकी आर्थिक और सामाजिक हैसियत बढ़ेगी और वे मन लगा कर खेती कर सकेंगे।
    हर साल 31 हजार रुपये तक मिलेंगे
    झारखंड के किसानों को अब हर साल 31 हजार रुपये तक मिलेंगे। यदि किसी किसान के पास पांच एकड़ तक जमीन है, तो उसे राज्य सरकार 25 हजार रुपये देगी और केंद्र सरकार से छह हजार रुपये मिलेंगे। एक एकड़ जमीन वाले किसान को राज्य सरकार पांच हजार और केंद्र सरकार छह हजार रुपये देगी। सबसे बड़ी बात यह है कि यह रकम सीधे उनके बैंक खाते में जायेगी। इसके लिए उन्हें न तो सरकारी दफ्तरों की चक्कर लगाना होगा और न ही बाबुओं की चिरौरी करनी होगी। अब से पहले किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कितना परेशान होना पड़ता था, यह किसी से छिपा नहीं है।
    राजनीतिक लाभ
    आज के दौर में यह स्वाभाविक ही है कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को भी राजनीतिक चश्मे से देखा जा रहा है। यह सही है कि रघुवर दास ने इस योजना की शुरुआत का वक्त ऐसा चुना है कि इसका अधिकतम लाभ उठाया जा सके। राज्य में विधानसभा के चुनाव कुछ ही महीने दूर हैं। रघुवर दास सरकार झारखंड की अब तक की ऐसी पहली सरकार है, जिसके खिलाफ कोई मुद्दा विरोधी दलों के पास नहीं है। एक मुद्दा किसानों की बदहाली का हो सकता था, लेकिन इस योजना ने उसे भी विपक्षियों के हाथ से छीन लिया है। विरोधी दल अब यह तो नहीं ही कह सकते कि रघुवर सरकार ने किसानों की चिंता नहीं की और उनके कल्याण के लिए कोई कदम नहीं उठाया। दूसरी तरफ रघुवर दास को बिना कुछ कहे राज्य के 35 लाख किसान परिवारों का आशीर्वाद हासिल हो गया है। इस तरह इस योजना को एक बड़ा राजनीतिक कदम माना जा सकता है।
    कुल मिला कर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना मुख्यमंत्री रघुवर दास का ऐसा मास्टर स्ट्रोक है, जिसकी काट फिलहाल नजर नहीं आ रही है। रघुवर दास सरकार झारखंड की अब तक की पहली ऐसी सरकार है, जिसके खिलाफ न भ्रष्टाचार का कोई आरोप लगा और न ही बड़ी प्रशासनिक विफलता का। इस सरकार की यही सबसे बड़ी कामयाबी है। और इस कामयाबी में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना ने एक और बड़ा अध्याय जोड़ दिया है। विरोधी भले ही इस योजना की आलोचना करें, लेकिन यह सच है कि इस योजना से किसानों की आय दोगुनी करने के सपने को पूरा करने की दिशा में एक मजबूत कदम झारखंड ने बढ़ाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र: बाढ़ के राहत एवं बचाव कार्य के लिए NDRF की 32 टीमें तैनात
    Next Article 35 लाख अन्नदाताओं पर 5000 करोड़ की बारिश
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

      June 23, 2026

      शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य

      June 23, 2026

      शहीद दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

      June 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान
      • शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य
      • प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
      • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया उन्हें नमन
      • गूगल प्ले स्टोर पर टेलीग्राम बहाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version