नयी दिल्ली। झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी राजीव गौबा ने शुक्रवार को नये कैबिनेट सचिव का पदभार संभाल लिया। वह 1982 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। इस बारे में बुधवार को उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गयी थी। इससे पहले राजीव गौबा केंद्रीय गृह सचिव और झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर भी रहे चुके हैं। उन्होंने बिहार और झारखंड में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। ज्यादा वक्त वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं। राजीव गौबा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का विशेष दर्जा हटाने के बाद दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के पुनर्गठन विधेयक के प्रमुख शिल्पकारों में शुमार हैं। उन्हें जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के साथ केंद्र, राज्य सरकारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में नीति निर्माता सरीखे वरिष्ठ पदों पर काम करने का अनुभव हासिल है।
राजीव गौबा ने नये कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला
Previous Articleबिहार: ठेकेदार ने मांगा बकाया पैसा तो इंजीनियर ने जिंदा जलाया
Next Article विपक्षियों का ‘चेक मेट’ करने में जुटी भाजपा
Related Posts
Add A Comment