बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह इन दिनों सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से जुड़ी हुई हैं। वह अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती है। कोरोना वायरस के कारण बिपाशा बसु घर पर थी। अनलॉक 2.0 की शुरुआत से लोगों की दिनचर्या धीरे-धीरे ट्रैक पर आने लगी है। इसी बीच अभिनेत्री बिपाशा बसु भी 143 बाद घर से बाहर निकली हैं।
यह जानकारी खुद  बिपाशा बसु ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मास्क पहने अपनी कई तस्वीर शेयर की है। बिपाशा बसु ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपने तस्वीरें शेयर कर लिखा-‘तो मेरा पहला दिन घर से बाहर, दिन 143 … और हां बिना मास्क के नहीं!!! रॉकी स्टार आपके मास्क से प्यार है। अभी के लिए सब सामान्य है।’ साथ ही बिपाशा बसु ने हैशटैग वियरअमास्क, बीसेफ और वीसैलओवरकम लगाया।
हाल में बिपाशा ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म ‘ओमकारा’ के 14 साल पूरे होने का जश्न मनाया था। बिपाशा बसु ने 28 जुलाई को इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर लिखा था-‘सैसी किरदारों के आइकॉनिक डायलॉग्स से लेकर मेलोडियस म्यूजिक तक, ओमकारा हमारे लिए खास है। ब्लॉकबस्टर का जश्न मनाया।’ अभिनेत्री बिपाशा बासु अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा में चर्चा में रहती हैं।
बिपाशा ने साल 2001 में फिल्म ‘अजनबी’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवार्ड भी मिला था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आई, जिसमें राज, बरसात, ओमकारा, धूम 2, रेस, दम मारो दम, अलोन आदि शामिल हैं। साल 2016 में बिपाशा ने अभिनेता करण ग्रोवर से शादी कर ली। वह लम्बे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version