Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोरोना पर विजय के बाद बिग बी ने शुरू की केबीसी12 की शूटिंग, शेयर की तस्वीर
    Breaking News

    कोरोना पर विजय के बाद बिग बी ने शुरू की केबीसी12 की शूटिंग, शेयर की तस्वीर

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के आगामी सीजन की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। बिग बी ने सोशल मीडिया पर सेट से तस्वीर शेयर की है। अमिताभ बच्चन जल्द ही टीवी पर वापस लौटने के लिए तैयार है। अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को बताया कि उन्होंने अत्याधिक सावधानी के साथ शो की शूटिंग शुरू कर दी है।
    77 वर्षीय अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं और अपने प्रशंसकों के साथ जानकारी साझा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर केबीसी के सेट से कोलाज शेयर किया है, जिसमें सेट पर मौजूद सभी लोग ब्लू कलर की पीपीई किट्स पहने दिखाई दे रहे हैं, वहीं तस्वीर में बिग बी सूट पहने गाल पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। बिग बी ने केबीसी के 20 साल होने पर एक पोस्ट लिखा है। अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा-‘काम पर वापसी.. नीले पीपीई के समुद्र में .. केबीसी 12 .. 2000 से शुरू हुआ .. आज साल 2020 .. 20 साल!  .. आश्चर्य जीवन भर का।’

     

    लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 20 साल पूरे हो गए हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर भी केसीबी-12 की शूटिंग की तस्वीरें शेयर की है और बताया कि सुरक्षा के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन के लिए इस बार 9 मई से रजिस्‍ट्रेशन शुरू किया गया था जिसमें 14 सवाल पूछे थे। उसके बाद 25 जून से दोबारा रजिस्‍ट्रेशन शुरू किया गया था, लेकिन यह केवल सोनी लिव यूजर्स के लिए था। कोरोना वायरस के कारण इस बार केबीसी12 के लिए ऑडिशन डिजिटली लिया गया था।
    हाल में अमिताभ बच्चन ने कोरोना से जंग जीता है। अमिताभ बच्चन जुलाई महीने में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी। अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावती अस्पताल में 20 दिन से अधिक समय बिताने के बाद अगस्त की शुरुआत में घर लौटे हैं। अमिताभ बच्चन के परिवार में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। अब सभी ठीक है और घर पर हैं।
    वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में नजर आए थे। यह फिल्म जून में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। शूजित सरकार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ के साथ आयुष्मान खुराना भी थे। अमिताभ बच्चन जल्द ही कई फिल्मों में नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन अभिनेता इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आएंगे। इसके अलावा बिग बी निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अक्किनेनी नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय भी हैं। अमिताभ बच्चन निर्देशक नागराज मंजुले की फिल्म ‘झुंड’ में भी दिखाई देंगे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनू सूद 20 हजार प्रवासी मजदूरों के रहने की करेंगे व्यवस्था
    Next Article 23 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

      August 2, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ का जादू

      August 2, 2025

      ‘वॉर 2’ का पहला रोमांटिक गाना ‘आवन जावन’ रिलीज

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
      • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
      • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
      • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version