Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बलोच लिबरेशन आर्मी ने जामरान में पाकिस्तानी सेना को रसद पहुंचाने पर पाबंदी लगाई
    दुनिया

    बलोच लिबरेशन आर्मी ने जामरान में पाकिस्तानी सेना को रसद पहुंचाने पर पाबंदी लगाई

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    क्वेटा। पाकिस्तान से आजादी की मांग को लेकर सशस्त्र विद्रोह कर रही बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने रणनीतिक रूप से बड़ा फैसला किया है। बीएलए ने ज़मरान को नियंत्रण में लेने के लिए पहुंची पाकिस्तानी सेना को रसद पहुंचाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। चेतावनी दी गई है कि अगर रसद पहुंचाने में कोई स्थानीय निवासी पाया जाता है कि वह अपने अंजाम के लिए खुद जिम्मेदार होगा।

    द बलोचिस्तान पोस्ट (पश्तो भाषा) की रिपोर्ट के अनुसार, बलोच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जैंद बलोच ने मीडिया को जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके लड़ाकों ने कुल्लवाह, जमरान और बिलिडा में पाकिस्तानी सेना, उसके आपूर्ति वाहन और एक उपकरण को निशाना बनाया । प्रवक्ता ने बताया कि कोलवाह के दुंदर इलाके में लड़ाकों ने रिमोट कंट्रोल से आईईडी हमला करके पाकिस्तानी सेना के पैदल सैनिकों को निशाना बनाया। परिणामस्वरूप पाकिस्तानी सेना के तीन जवान मौके पर मारे गए।

    उन्होंने कहा कि बिलिडा में लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना के तथाकथित मौत दस्ते के सदस्य दादिन पुत्र यालान को उसके घर पर हमला करके मार डाला। प्रवक्ता ने कहा कि ज़मरान के सबुनी इलाके में रिमोट कंट्रोल आईईडी हमले में पाकिस्तानी सेना के लिए सामान ले जा रहे एक वाहन को उड़ा दिया गया। प्रवक्ता ने कहा, “हमने यह भी देखा है कि ज़मरान में कुछ निजी वाहन मालिक पाकिस्तानी सेना को रसद पहुंचाते हैं। बलोच लिबरेशन आर्मी स्पष्ट करती है कि ऐसा करना अपराध है। लड़ाके इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि बीएलए का संकल्प बलोच लोगों के लिए स्वतंत्र राज्य की स्थापना करना है। बीएलए ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे जैसे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों को भी निशाना बनाया है।

    बीएलए का दावा है कि पाकिस्तानी सरकार बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों (गैस, कोयला, खनिज) का शोषण करती है। बीएलए, बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) और बलोचिस्तान रिपब्लिकन आर्मी (बीआरए) जैसे अन्य बलोच समूहों के साथ काम करती है। बलोचिस्तान में विद्रोह और हिंसा का इतिहास दशकों पुराना है।

    बलोच लिबरेशन आर्मी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर टीटीपी का हमला, भीषण गोलीबारी में कम से कम सात की मौत
    Next Article प्रतियोगी परीक्षा संबंधी जांच आयोग ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल: टूटने की कगार पर नेपाली कांग्रेस! देउवा और कोइराला गुट के बीच वार्ता विफल

      January 10, 2026

      खामेनेई का ट्रंप पर तीखा हमला, बोले—अहंकार के शिखर पर होता है पतन

      January 10, 2026

      ईरान में कोहराम: सुप्रीम लीडर खामेनेई के खिलाफ सड़क पर उतरी जनता, 10 दिनों में 36 की मौत

      January 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version