Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर टीटीपी का हमला, भीषण गोलीबारी में कम से कम सात की मौत
    दुनिया

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर टीटीपी का हमला, भीषण गोलीबारी में कम से कम सात की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान में शुक्रवार रात पुलिस प्रशिक्षण केंद्र को निशाना बनाया। इस दौरान रुक-रुक कर पांच विस्फोट हुए। टीटीपी के लड़ाकों और सुरक्षाबलों के बीच करीब तीन घंटे तक भीषण गोलीबारी हुई। इस संघर्ष में सात लोगों की जान चली गई। टीटीपी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

    द एक्सप्रेस ट्रिब्यून और द न्यूज अखबार के अनुसार, पुलिस और सुरक्षा बलों ने हमले को नाकाम करते हुए कम से कम तीन विद्रोहियों को मार गिराया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सात-आठ हथियारबंद हमलावर रात करीब आठ बजे मुख्य द्वार से प्रशिक्षण केंद्र में घुसे। घुसते ही अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दिया। इस दौरान रॉकेट लॉन्चर और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया।

    पुलिस ने बताया कि बख्तरबंद वाहन, विशेष इकाइयां और अल-बुराक बल के जवानों को तुरंत भेजा गया। सुरक्षा बलों ने परिसर के अंदर हमलावरों को घेर लिया। सदर थाना के एसएचओ आफताब ने बताया कि तीन घंटे से अधिक समय तक हुई गोलीबारी में तीन हमलावर मारे गए। आसपास के लोगों ने कहा कि उन्हें तेज धमाकों की आवाज सुनी। पहला धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतें हिल गईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हमला उस समय हुआ जब पूर्व मुख्यमंत्री अली अमीन खान गंडापुर पेशावर से डेरा इस्माइल खान लौट रहे थे। विस्फोटों की आवाज से उनके काफिले में दहशत फैल गई।

    अधिकारियों ने बताया कि कम से कम पांच पुलिस अधिकारी गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घायलों की हालत स्थिर है। इस बीच, जिला मुख्यालय अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि अब तक सात शव लाए जा चुके हैं। ग्यारह अन्य का इलाज चल रहा है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। कार्यवाहक सीनेट अध्यक्ष सैयदाल खान ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगाजा में युद्धविराम प्रभावी, इजराइली सैनिकों की वापसी शुरू
    Next Article बलोच लिबरेशन आर्मी ने जामरान में पाकिस्तानी सेना को रसद पहुंचाने पर पाबंदी लगाई
    shivam kumar

      Related Posts

      बलोच लिबरेशन आर्मी ने जामरान में पाकिस्तानी सेना को रसद पहुंचाने पर पाबंदी लगाई

      October 11, 2025

      गाजा में युद्धविराम प्रभावी, इजराइली सैनिकों की वापसी शुरू

      October 11, 2025

      अमेरिका में शटडाउन का 10वां दिन, चार हजार से ज्यादा संघीय कर्मचारियों को छंटनी का नोटिस

      October 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • 1948 लंदन ओलंपिक का गोल्ड मेडल भारतीय हॉकी के लिए हमेशा खास रहेगा : हरमनप्रीत सिंह
      • नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: हिमांशु जाखड़ ने नीरज चोपड़ा का मीट रिकॉर्ड तोड़ा
      • प्रतियोगी परीक्षा संबंधी जांच आयोग ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट
      • बलोच लिबरेशन आर्मी ने जामरान में पाकिस्तानी सेना को रसद पहुंचाने पर पाबंदी लगाई
      • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर टीटीपी का हमला, भीषण गोलीबारी में कम से कम सात की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version