Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»बर्थडे स्पेशल 20 अगस्त : कल अपना 44वां जन्मदिन मनाएंगे अभिनेता रणदीप हुड्डा
    बॉलीवुड

    बर्थडे स्पेशल 20 अगस्त : कल अपना 44वां जन्मदिन मनाएंगे अभिनेता रणदीप हुड्डा

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    अभिनेता रणदीप हुड्डा 20 अगस्त को अपना 44वां जन्मदिन मनाएंगे। रणदीप का जन्म हरियाणा के जाट परिवार में 20 अगस्त 1976 में हुआ था। रणदीप ने  स्कूली शिक्षा के दौरान नाटकों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए रणदीप मेलबर्न चले गए। रणदीप ने वहां अपनी पॉकेटमनी के लिए पार्ट टाइम जॉब करना शुरू कर दिया। रणदीप ने मेलबर्न में एक रेस्टोरेंट में काम किया और साथ ही उन्होंने टैक्सी भी चलाई।
    रणदीप के पिता और बड़ी बहन डॉक्टर है, इसलिए उनका परिवार चाहता था कि रणदीप भी डॉक्टर बने। लेकिन रणदीप ने मार्केटिंग में ग्रेजुएशन और एमबीए किया। इसके बाद वह भारत वापस आ गए। यहां आकर उन्होंने एक एयरलाइन कंपनी में काम करना शुरू कर दिया। रणदीप काम के साथ साथ मॉडलिंग में भी अपनी किस्मत आजमाने लगे। इस दौरान रणदीप दिल्ली के एक नाटक थियेटर ग्रुप से भी जुड़ गए। एक दिन नाटक के रिहर्सल के दौरान फिल्म निर्देशक मीरा नायर की नजर उन पर पड़ी। मीरा ने रणदीप को अपनी फिल्म ‘मानसून वेडिंग’ का ऑफर दिया जिसे रणदीप ने स्वीकार कर लिया।
    रणदीप को फिल्म तो मिल गई, लेकिन इंडस्ट्री में उनका संघर्ष खत्म नहीं हुआ। उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार उनकी मेहनत लम्बे संघर्ष के बाद रंग लाने लगी और इंडस्ट्री में उन्हें फिल्मे मिलनी शुरू हो गई, लेकिन इसके लिए उन्हें चार साल इंतजार भी करना पड़ा। रणदीप ने फिल्म डी, डरना जरूरी है, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई, सरबजीत, साहब बीवी और गैंगस्टर, मर्डर 3, बागी 2 आदि कई फिल्मों में अभिनय किया है। रणदीप ने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिल पर अपनी छाप छोड़ी हैं। रणदीप जल्द ही प्रभु देवा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान, दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ भी हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘मर्द’ में भी नजर आएंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा नेता गोरधन ज़दाफिया की हत्या की साजिश को एटीएस ने किया नाकाम, शार्पशूटर दबोचा
    Next Article कोकिला बेन में चल रहा है संजय दत्त का इलाज, पत्नी मान्यता दत्त ने फैंस और परिवार के लिए कही ये बात
    sonu kumar

      Related Posts

      अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में आई गिरावट

      June 19, 2025

      ‘सन ऑफ सरदार-2’ का पहला पोस्टर रिलीज

      June 19, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version