Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राहुल पर बीजेपी सांसद रवि किशन का पलटवार, बोले- हम काम में जान झोंक देते हैं और राहुल कुछ भी बोल देते हैं
    Top Story

    राहुल पर बीजेपी सांसद रवि किशन का पलटवार, बोले- हम काम में जान झोंक देते हैं और राहुल कुछ भी बोल देते हैं

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    BJP सांसद रवि किशन ने भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों का पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल जी का हमें समझ नहीं आता हर चीज पर BJP। BJP विश्व का सबसे बड़ा संगठन है पहले उसको समझिए। हम जमीन से लेकर आसमान तक काम करते हैं जान झोंक देते हैं। उसे आप हल्के में कुछ न बोल दें कि फेसबुक इनका है व्हाट्स ऐप भी इनका है। आइए ग्राउंड रिएलिटी देखिए।  पहले पार्टी तो संभाल लीजिए, खत्म हो रही है। दिमाग से लेकर पार्टी अंदर तक खाली, खोखली हो चुकी है। अपनी पार्टी पर चिंतन कीजिए। जितनी जान ये BJP को पॉपुलर करने में झोंक रहे हैं कोई मतलब नहीं है। BJP कार्यशैली से आगे बढ़ गई।

    दरअसल राहुल ने बीजेपी नेताओं के हेट स्पीच पर फेसबुक की कथित नरमी को लेकर अमेरिकी अखबार में छपी रिपोर्ट के आधार पर कहा है कि देश में फेसबुक और वॉट्सऐप बीजेपी और आरएसएस के नियंत्रण में है। वहीं, बीजेपी की ओर से जवाब देते हुए आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कैंब्रिज एनालिटिका की याद दिलाकर पलटवार किया।

    राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ”बीजेपी और आरएसएस भारत में फेसबुक और वॉट्सऐप को कंट्रोल करते हैं। वे इसके जरिए फेक न्यूज और नफरत फैलाते हैं और मतदाताओं को प्रभावित करते हैं। आखिरकार अमेरिकी मीडिया ने फेसबुक को लेकर सच सामने रखा है।” राहुल गांधी ने ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के आर्टिकल को भी साझा किया है।

    कांग्रेस सांसद रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में डेटा के इस्तेमाल को लेकर फेसबुक और कैंब्रिज एनालिटिका से मिलीभगत में रंगे हाथों पकड़ी गई थी और अब वह बीजेपी पर ऐसा करने के झूठे आरोप लगा रही है।

    राहुल गांधी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रसाद ने कहा, ”ऐसे पराजित लोग जो अपनी पार्टी में भी लोगों को प्रभावित नहीं कर सकते हैं, वे कहते हैं कि पूरी दुनिया बीजेपी और आरएसएस द्वारा नियंत्रित है। चुनाव से पहले डेटा का इस्तेमाल करने के लिए आप कैंब्रिज एनालिटिका और फेसबुक के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे और अब हमने सवाल पूछ रहे हैं।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल के दाम में हुआ इजाफा, दिल्ली में भाव 82 रुपये प्रति लीटर के पार
    Next Article लखनऊ दोहरा हत्याकांडः नाबालिग बेटी ने ही की थी मां और भाई की हत्या
    sonu kumar

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version