Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»सुशांत सिंह मौत प्रकरण में सीबीआई तीसरे दिन फुल एक्शन में
    ताजा खबरें

    सुशांत सिंह मौत प्रकरण में सीबीआई तीसरे दिन फुल एक्शन में

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 23, 2020Updated:August 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) फुल एक्शन में है। मुंबई में जांच का आज तीसरा दिन है। आज सुबह से सीबीआई सुशांत के कुक नीरज सिंह की सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस पर लगातार तिसरे दिन पूछताछ कर रही है। आज ही इस मामले में पूछताछ के लिए सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती व सुशांत के रुम मेट सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ करने वाली है। साथ ही सीबीआई ने सुशांत की बहन मीतू सिंह को बयान दर्ज करवाने के लिए आज डीआरडीओ गेस्ट हाउस में बुलाया है।
    सूत्रों के अनुसार रविवार को सुबह डीआरडीओ गेस्ट हाउस में फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है। यह टीम शनिवार को बांद्रा निवास पर लिए गए फोटोग्राफ, वीडियों की सुक्ष्म जांच कर रही है। शनिवार को सीबीआई ने सुशांत के निवास पर 6 घंटे तक छानबीन किया था। इस दौरान सीबीआई ने यहां क्राईम सीन रिक्रिएट किया था। इसकी फोटोग्राफी व वीडियो शूटिंग सीबीआई की ओर से की गई थी। इस अवसर पर वारदात के दिन घर पर मौजूद रहे सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश सावंत और नीरज सिंह व चाभीवाला रफीक शेख को बुलाया गया था। शनिवार रात करीब 9 बजे सीबीआई की टीम सुशांत के फ्लैट से निकली। इसके बाद सीबीआई  टीम सिद्धार्थ पिठानी, दिपेश सावंत और नीरज सिंह को साथ लेकर डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंची और देर रात तक सवाल जवाब का लंबा दौर चला।
    जानकारी के अनुसार रविवार को सीबीआई की टीम ने सुबह 9 बजे डीआरडीओ गेस्ट हाउस पर सुशांत मामले की जांच शुरु कर दिया है। मुंबई सीबीआई की इस टीम में तीन अधिकारी शामिल हैं। गेस्ट हाउस पहुंचा सिद्धार्थ जहां उससे शनिवार को देर रात तक हुई पूछताछ के सिलसिले को आगे बढ़ाया जा रहा है। रविवार को सीबीआई इस मामले में रिया चक्रवर्ती, चाभीवाला रफीक शेख से भी गहन पूछताछ करने वाली है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएलएसी पर चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी
    Next Article एकांतवास केंद्र में छिपे अपराधी को पकड़ ले गई दिल्ली पुलिस
    sonu kumar

      Related Posts

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version