Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»कोरोना के चलते 75 फीसदी कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, 5 करोड़ लोगों के सामने रोजगार का संकट
    बिजनेस

    कोरोना के चलते 75 फीसदी कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, 5 करोड़ लोगों के सामने रोजगार का संकट

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 4, 2020Updated:August 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना काल में बुरी तरह प्रभावित होटल व हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करीब 75 फीसदी कर्मचारियों की नौकरियों पर तलवार लटकी हुई है। ये होटलों के स्थाई कर्मचारी हैं, जबकि अस्थाई व ठेके पर काम करने वालों की छुट्टी तो पहले ही हो चुकी है। उद्योग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छंटनी की प्रक्रिया लगातार जारी है और जिनकी नौकरियां बची हुई हैं, उनको 20 से 50 फीसदी तक वेतन कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

    होटल कारोबार के जानकार बताते हैं कि होटल व हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के हालात काफी खराब हैं और इसमें अगले दो महीनों में सुधार नहीं आया तो 60 से 75 फीसदी तक कर्मचारियों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ सकती है।

    होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट के.बी. कचरू से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि स्थिति वास्तव में बेहद गंभीर है और इस सेक्टर में काम करने वाले करीब पांच करोड़ लोगों के सामने रोजगार का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि अगले महीने-दो महीने में हालात में सुधार नहीं आया तो 60 फीसदी तक लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। कचरू ने बताया कि चाहे फाइव स्टार होटल हों, बजट होटल, सभी की वित्तीय स्थिति खराब है, इसलिए होटल कर्मचारियों के लिए रोजगार का संकट बना हुआ है।

    30-40 फीसदी तक छंटनी

    जानकार सूत्र बताते हैं कि 30-40 फीसदी तक छंटनी हो चुकी है। कारोबारी बताते हैं कि छंटनी में कुछ ऐसे भी कर्मचारी हैं, जिनको लीव विदाउट पे पर चले जाने को कहा गया है। वहीं, कारोबार की रिस्ट्रक्च रिंग की की गई है। जहां तक वेतन कटौती का सवाल है तो सीनियर मैनेजमेंट लेवल के अधिकारी 50 फीसदी तक अपना वेतन कटाने लगे हैं।

    ट्रैवल, टूरिज्म व हॉस्पिैलिटी सेक्टर के विशेषज्ञ रोहित कौल कहते हैं कि यह एक ऐसा सेक्टर है जिस पर एक दिन का भी असर काफी मायने रखता है, क्योंकि एक दिन किसी वजह से काम नहीं होने या बंद होने से अप्रत्यक्ष रूप से इस सेक्टर में रोजी-रोटी कमाने वालों की आमदनी रुक जाती है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में अप्रत्यक्ष रूप से इस सेक्टर से जुड़े लोग तो बहुत पहले ही बेरोजगार हो चुके हैं और अब जो प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं, यानी स्थाई कर्मचारी हैं, उनकी भी छंटनी शुरू हो चुकी है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत में ट्रायल होगी ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन, दी गई मंजूरी
    Next Article सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या मामले की जांच CBI से कराने की मांग, बॉम्‍बे हाईकोर्ट में सुनवाई आज
    sonu kumar

      Related Posts

      चार दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      May 16, 2025

      घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बिकवाली का जोर, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      May 16, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आस्था ट्रेड सेंटर और चुनाव गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
      • कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी और बच्चे की मौत
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version