रांची। झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित आठ लोगों की मौत हो गयी। सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत रांची में हुई, जबकि एक ने धनबाद के सरायढेला स्थित कोविड सेंटर में दम तोड़ा। वहीं पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 137 हो गयी है। रिम्स में होने वाली मौत में बिहार नवादा, रांची के मांडर और गिरिडीह का मरीज शामिल है। बिहार के नवादा का मरीज 55 साल का था। 27 जुलाई कि इलाज के लिए रिम्स आया था। बुधवार की सुबह पौने 8 बजे अचानक हार्ट अटैक आने से इसकी मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को रिम्स में कोरोना के दो संक्रमितों की मौत हुई। एक संक्रमित रांची के मांडर का रहने वाला था। इसकी उम्र 42 साल थी। इसे ब्रेन हैमरेज था। न्यूरो वार्ड में 15 जुलाई से इसकी इलाज चल रही थी, लेकिन मंगलवार को इसकी स्थिति गंभीर हो गयी और इसने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी मौत 8 महीने के बच्चे की हुईं, जो गिरिडीह का रहने वाला था।

चिकित्सकों के अनुसार उसकी मौत सेप्टिक शॉक के कारण हुई।उधर, राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड 1054 नये कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं बुधवार को गोड्डा में कोरोना का विस्फोट हुआ है। गोड्डा में एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 341 मरीज मिले हैं। झारखंड में बुधवार को मिले 1054 नये कोरोना मरीजों में से बोकारो में 71, चतरा में 4, देवघर में 35, धनबाद में 77, दुमका में 26, ईस्ट सिंहभूम में 72, गढ़वा में 16, गिरिडीह में 7, गोड्डा में 339, गुमला में 12, हजारीबाग में 27, जामताड़ा में 4, खूंटी में 27, कोडरमा में 6, लातेहार में 14, लोहरदगा में 2, पाकुड़ में 33, पलामू में 51, रांची में 141, साहिबगंज में 25, सरायकेला में 9, सिमडेगा में 17 और वेस्ट सिंहभूम में 34 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। आज कुल 978 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, जबकि, राज्यभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब तक संख्या 15124 है। धनबाद में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 77 मरीज मिले हैं। रांची में मिले 141 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि सीएम हाउस, आरसीएच नामकुम, करम टोली, हरमू और बरियातू से हुई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version