Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»30 लाख रुपये की नकली शराब जब्त
    Jharkhand Top News

    30 लाख रुपये की नकली शराब जब्त

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पिठोरिया। रांची के पिठोरिया में पुलिस ने 30 लाख रुपये मूल्य की नकली शराब जब्त की है। मौके पर जहानाबाद के राहुल शर्मा समेत छह शराब के कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। बिहार का राहुल शर्मा ही इनका सरगना बताया जा रहा है। अवैध फैक्ट्री में सात लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गयी हैं, जिनका उपयोग बिहार और बंगाल में शराब भेजने के लिए किया जाता था। अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम अंसारी गुरुवार सुबह खुद छापेमारी के लिए निकले। इस दौरान पिठोरिया थाना क्षेत्र के ओयना गांव से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गयी। गिरफ्तार लोगों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है और अवैध शराब का कारोबार करने वाले के बारे में जानकारी ली जा रही है।

    एसएसपी को मिली थी गुप्त सूचना
    एसएसपी सुरेंद्र झा को सूचना मिली थी कि पिठोरिया इलाके में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर एसएसपी ने ग्रामीण एसपी को निर्देश दिया, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की।

    अंतरराज्यीय गैंग है तस्करों का
    तस्करों के मुताबिक वे बड़े पैमाने पर झारखंड के अलावा अन्य पांच राज्यों में नकली शराब की सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों के इशारे पर झारखंड के अलावा बिहार, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में भी अवैध शराब की खेप भेजी जाती थी। पुलिस जांच में इस बात की भी जानकारी मिली है कि अवैध शराब कारोबारी ब्रांडेड कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर ऊंचे दामों में नकली शराब की बिक्री करते हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस अवैध धंधे में लिप्त बड़े कारोबारियों के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

    यहां फल-फूल रहा अवैध शराब का कारोबार
    डोरंडा थाना क्षेत्र के घाघरा समेत विभिन्न जगहों पर, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हेथू में, नगड़ी थाना क्षेत्र में, ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में, पिठौरिया थाना क्षेत्र में, अनगड़ा थाना क्षेत्र में, नामकुम थाना क्षेत्र में, गोंदा थाना क्षेत्र में, सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में, ओरमांझी थाना क्षेत्र के होरेदाग समेत विभिन्न जगहों पर तथा कांके थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है।

    Fake liquor worth Rs 30 lakh seized
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबगैर हथियार कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही झारखंड पुलिस
    Next Article राज्य के 10 हजार पारा मेडिकल कर्मियों की हड़ताल जारी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      झारखंड कांग्रेस में बदलाव की आहट से सियासत गर्म

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version