Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»​पाकिस्तान की सीमा पर तैनात हुआ लड़ाकू तेजस
    Breaking News

    ​पाकिस्तान की सीमा पर तैनात हुआ लड़ाकू तेजस

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भारतीय वायुसेना ने​ ​चीन से ‘दोस्ती’ निभा रहे पड़ोसी पाकिस्तान की घेराबंदी करने के लिए सीमा से लगे वायु सैनिक अड्डों पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू जेट एलसीए तेजस की ऑपरेशनल तैनाती कर दी है। देश में बने इस फाइटर जेट को चीन के साथ चल रहे विवाद के बीच पाकिस्तान की सीमा के आसपास इसलिए तैनात किया गया है ताकि भारत ‘टू फ्रं​​ट वार’ की स्थिति में दोनों देशों से एक साथ मुकाबला कर सके।
    भारत ने चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में तनाव के मद्देनजर ‘टू फ्रंट वार’ के मद्देनजर पश्चिमी मोर्चे की हवाई सुरक्षा को और मजबूती देने की काम शुरू कर दिया है। इसीलिए वायुसेना ने पाकिस्तान सीमा के नजदीक सीमा पर लड़ाकू तेजस को तैनात किया है ताकि दोनों दुश्मनों की किसी भी हरकत का एक साथ माकूल जवाब दिया जा सके। चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच पश्चिमी मोर्चे पर तैनात किए गये हल्के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस ने पाकिस्तान सीमा के पास कई बार उड़ानें भरीं। पिछले कुछ सालों से तेजस की उड़ानें अलग-अलग वायु सेना अड्डों पर होती आई हैं। लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस फाइटर की दूसरी स्क्वाड्रन 27 मई को भारतीय वायु सेना के सुलूर वायु सेना स्टेशन में शामिल की गई थी। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया ने उस समय तेजस में उड़ान भी भरी थी। पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध में इसी स्क्वाड्रन के निर्मलजीत सिंह सेखों को मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया था।
    देश में बने इस फाइटर जेट को लेकर अब तक की सबसे​​ बड़ी​ स्वदेशी रक्षा डील 40 हजार करोड़ रुपये में हुई है। शुरुआत में एयरफोर्स और निर्माता एचएएल के बीच मतभेद थे लेकिन तत्कालीन रक्षा मंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर ने समझौता कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से स्वदेशी तेजस एयरक्राफ्ट की तारीफ कर चुके हैं। पीएम ने कहा था कि एलसीए मार्क-1ए वर्जन को खरीदने की डील जल्द ही पूरी होने की उम्मीद है। स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस मार्क-1ए जेट के 83 विमानों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित 5.2 बिलियन डॉलर का अनुबंध तैयार है और इस साल दिसम्बर में या उससे पहले एचएएल को दिए जाने की संभावना है। अगले दो वर्षों में स्वदेश निर्मित लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस मार्क-1ए के 83 जहाजों को वायुसेना में शामिल किया जाना है।
     
    स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस की खासियत  
    हिन्दुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा विकसित यह हल्का व कई तरह की भूमिकाओं वाला जेट लड़ाकू विमान है। एलसीए तेजस देश में बना पहला स्वदेशी फाइटर जेट है, जिसमें अमेरिकी इंजन लगा है। यह एक सीट और एक जेट इंजन वाला बिना पूंछ का कम्पाउण्ड-डेल्टा पंख वाला विमान है। इसका विकास 1980 के दशक में शुरू हुआ था। विमान का आधिकारिक नाम ‘तेजस’ 4 मई 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखा था। यह लड़ाकू विमान 2222 किमी प्रति घंटा की गति से उड़ान भरने में सक्षम है और एक बार में 3000 किमी. की दूरी तक उड़ान भर सकता है। 3,500 किलो वजन के तेजस फाइटर में 6 तरह की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें तैनात की जा सकती हैं। इनमें डर्बी, पाइथन-5, आर-73, अस्त्र, असराम, मेटियोर, ब्रह्मोस-एनजी, डीआरडीओ एंटी-रेडिएशन मिसाइल और ब्रह्मोस-एनजी एंटी शिप मिसाइलें हैं। इसके अलावा इस पर लेजर गाइडेड बम, ग्लाइड बम और क्लस्टर वेपन लगाए जा सकते हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअशोक लवासा का निर्वाचन आयुक्त पद से इस्तीफा, अब होंगे एडीबी बैंक के उपाध्यक्ष
    Next Article ​​डोकलाम से सबक नहीं, एलएसी पर 100 दिन पूरे
    shivam kumar

      Related Posts

      100 दिन बाद एक्शन में पीएम बालेन्द्र शाह, निजी क्षेत्र से शुरू किया सीधा संवाद

      July 9, 2026

      भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी निवेश, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा के नए युग का आधार बनेगी : प्रधानमंत्री मोदी

      July 9, 2026

      बांग्लादेश में बारिश का कहर, मदरसे पर पहाड़ी का मलबा गिरा, 8 की मौत

      July 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version