Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»WHO से लेकर दुनिया के वैज्ञानिक रूस की वैक्‍सीन पर उठा रहे हैं ये सवाल
    Top Story

    WHO से लेकर दुनिया के वैज्ञानिक रूस की वैक्‍सीन पर उठा रहे हैं ये सवाल

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रूस 12 अगस्‍त को कोरोना वैक्‍सीन का रजिस्‍ट्रेशन कराने जा रही है। हालांकि वैज्ञानिक वैक्सीन को लेकर रूस के इन दावों पर कई देश संदेह जता रहे हैं। ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देशों के विशेषज्ञ इस वैक्सीन की सुरक्षा और असर पर सवाल उठा रहे हैं। ब्रिटेन ने तो रूस की इस वैक्सीन का इस्तेमाल करने से ही साफ इनकार कर दिया है। इधर विश्व स्वास्थ्य संगठन भी वैक्सीन को लेकर हो रही हड़बड़ी से चिंता में है।

    डब्ल्यूएचओ ने जताई चिंता

    डब्ल्यूएचओ ने इसको लेकर चेतावनी भी जारी की है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोम घेब्येयियस ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन कोई जादुई गोली नहीं होगी, जो पलक झपकते ही कोरोना वायरस को खत्म कर देगी। डब्लूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ने कहा कि अभी हमें लंबा रास्ता तय करना है इसलिए सबको साथ मिलकर प्रयास करने होंगे।

    अमीर देशों को दी चेतावनी

    अभी हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने वैक्सीन पर राष्ट्रवाद के खिलाफ चेतावनी दी थी। डब्ल्यूएचओ ने अमीर देशों को आगाह करते हुए कहा था कि यदि वे खुद के लोगों के उपचार में लगे रहते हैं और अगर गरीब देश बीमारी की जद में हैं तो वे सुरक्षित रहने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडहोम घेब्येयियस ने कहा, ‘वैक्सीन पर राष्ट्रवाद अच्छा नहीं है, यह दुनिया की मदद नहीं करेगा। दुनिया के लिए तेजी से ठीक होने के लिए इसे एक साथ ठीक होना होगा, क्योंकि यह एक वैश्वीकृत दुनिया है। अर्थव्यवस्थाएं आपस में जुड़ी हुई हैं। दुनिया के सिर्फ कुछ हिस्से या सिर्फ कुछ देश सुरक्षित या ठीक नहीं हो सकते।’

    रुख की हड़बड़ी को लेकर दुनिया आशंकित

    वैक्सीन को लेकर रूस के रुख और हड़बड़ी को लेकर दुनिया के जाने माने वैज्ञानिक भी आशंकित हैं। अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ एंथोनी स्टीफन फॉसी के वरिष्ठ सलाहकार डेविड मारेंस ने कहा कि वैक्सीन बनाने का हर प्रयास एक अंध परीक्षण की तरह होता है जो शुरुआत में तो अच्छे परिणामों के साथ आता है, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं होती कि अंतिम चरण में भी वह वैक्सीन अपने ट्रायल के दौरान सफल साबित हो।

    हालांकि डॉ. मारेंस ने उम्मीद जताई है कि पहली बार में ही ये कामयाब हो जाए और 6 से 12 महीनों के भीतर एक अच्छी वैक्सीन आ जाए। लोगों के जेहन में इस वैक्सीन को लेकर कई तरह के सवाल हैं। लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर ये वैक्सीन काम कैसे करती है।

    भारत की दो कंपनियां भी बना रही है वैक्‍सीन

    भारत की दो कंपनियां कोरोना की वैक्सीन बनाने की होड़ में हैं। इनमें एक भारत बायोटेक कंपनी और दूसरी जाइडस कैडिला है। जाइडस कैडिला ने डीएनए बेस्ड वैक्सीन विकसित की है। इस वैक्सीन को 3 जुलाई को ह्युमन ट्रायल के लिए अप्रूवल मिला है। वहीं भारत बायोटेक पहले चरण का ट्रायल पूरा कर चुकी है और अब दूसरे चरण के ट्रायल की तैयारी कर रही है।

    दुनिया की सबसे भरोसेमंद मानी जा रही ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोविडशील्ड भी इस साल नवम्बर तक आ सकती है। भारत में 18 जगहों पर इसका ट्रायल जारी है, जिसमें 1600 वॉलंटियर्स शामिल हैं। ऑक्सफोर्ड के वैक्सीन की कीमत 225 रुपये प्रति डोज हो सकती है। अगर ये सच साबित हुआ तो यह दुनिया में कोरोना की सबसे सस्ती वैक्सीन होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति से मिले हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़
    Next Article रांचीः राम मंदिर भूमि पूजन के कार्यक्रम से लौटे युवक को बदमाशों ने मारी गोली
    sonu kumar

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

      June 19, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

      June 19, 2025

      बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version