Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»श्रीदेवी की 57वीं जयंती पर भावुक हुईं जाह्नवी कपूर, शेयर की खास तस्वीर
    बॉलीवुड

    श्रीदेवी की 57वीं जयंती पर भावुक हुईं जाह्नवी कपूर, शेयर की खास तस्वीर

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने गुरुवार को अपनी मां श्रीदेवी की 57वीं जयंती पर उन्हें याद किया है। जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ अपनी एक अनमोल तस्वीर शेयर की है। श्रीदेवी भारत की पहली फीमेल सुपरस्टार के रूप में जानी जाती हैं। बेशक अभिनेत्री श्रीदेवी हमारे बीच नहीं है, लेकिन आज भी वह हमारे दिलों में जिंदा हैं।
    बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में एक दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का आज 57वां जन्मदिन है। श्रीदेवी को गुजरे हुए दो साल का समय हो चुका है। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हो गया था। श्रीदेवी की 57वीं जयंती पर उनकी बेटी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। 23 वर्षीय अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने लिखा-‘आई लव यू मम्मा।’
    तस्वीर में जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी को गले लगाई हुई है और दोनों कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। तस्वीर में श्रीदेवी चश्मा लगाई हुई है। जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के बेहद करीब थी। वह हर चीज के लिए अपनी मां पर निर्भर थी और उसकी निधन ने उसके जीवन में एक शून्य छोड़ दिया। श्रीदेवी के नक्शेकदम पर चलते हुए जाह्नवी कपूर ने भी अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा और 2018 में फिल्म धड़क से अपनी करियर की शुरुआत की। हालांकि उनकी मां उन्हें बड़े पर्दे पर नहीं देख सकी और उनकी पहली फिल्म रिलीज होने से कुछ महीने पहले ही उनका निधन हो गया। जाह्नवी कपूर की तुलना अक्सर श्रीदेवी से की जाती है। क्योंकि वह उससे बहुत मिलती जुलती दिखती है। जाह्नवी कपूर की दिल को छू लेने वाली पोस्ट पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी और उनके प्रशंसकों ने श्रीदेवी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
    श्रीदेवी ने 24 फरवरी, 2018 को दुबई में अंतिम सांस ली थी। वह दुबई में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। 13 जनवरी, 1963 को जन्मी श्रीदेवी ने सदमा, चांदनी, लम्हे, मिस्टर इंडिया, चालबाज, नगीना, खुदा गवाह, लाडला, मिस्टर बेचारा, जुदाई, इंग्लिश विंग्लिश, मॉम जैसी कई फिल्मों में शानदार भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित श्रीदेवी ने तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई थी। साथ ही श्रीदेवी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हस्तियों में शामिल थी। उनकी आखिरी फिल्म ‘मॉम’ थी, जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।
    बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल में अपने पिता फिल्म निर्माता बोनी कपूर के लिए अपने प्यार का जिक्र करते हुए एक खास नोट लिखा था। जाह्नवी कपूर ने बोनी कपूर को सबसे बड़े प्यारे चीयर लीडर करार दिया और कहा था कि उनके पास दुनिया के सबसे अच्छे पिता हैं। जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
    फिल्म में जाह्नवी इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभाई है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी, नीना गुप्ता, विनीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। धर्मा प्रोडक्शन और जी स्टूडियो के बैनर तले बनी फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ को शरण शर्मा ने निर्देशित किया है। यह फिल्म पहले 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन में यह संभव नहीं हो पाया। जिसके बाद निर्माताओं ने इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबर्थडे स्पेशल 14 अगस्त: बॉलीवुड की रॉकस्टार सुनिधि चौहान कल मनाएंगी अपना 37वां जन्मदिन
    Next Article सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कृति के सपोर्ट में आई अंकिता लोखंडे
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘कुबेर’ की रफ्तार धीमी, कारोबार में गिरावट दर्ज

      June 24, 2025

      ‘सितारे जमीन पर’ की कमाई में चौथे दिन आई गिरावट, 8.50 करोड़ रुपये कमाए

      June 24, 2025

      दूसरे दिन भी चला आमिर खान का जादू, फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने की बंपर कमाई

      June 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार
      • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…
      • खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया
      • आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया गिरफ्तार
      • शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के लिए रवाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version