Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान बांदा में गिरफ्तार हुए थे कल्याण सिंह
    अन्य खबर

    श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान बांदा में गिरफ्तार हुए थे कल्याण सिंह

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान जब 1990 में कार सेवा के लिए पूरे देश के राम भक्त अयोध्या के लिए कूच कर रहे थे।तब भाजपा के नेताओं व कारसेवकों की गिरफ्तारी की जा रही थी। उस समय बांदा में भी दक्षिण भारत के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कल्याण सिंह सहित कई भाजपा के दिग्गज नेता गिरफ्तार कर बांदा के जेल में रखे गए थे।
    अयोध्या में विवादित ढांचा गिरा कर राम मंदिर निर्माण का संकल्प लेकर 1990 में हजारों कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना हो रहे थे। उस समय राम भक्तों में गजब का उत्साह था।उन्हें न पुलिस की लाठी खाने का भय था और न मौत से भयभीत थे।बांदा में हजारों राम भक्तों को गिरफ्तार करके लाया गया था और जेल में जगह कम पड़ जाने पर स्कूल कॉलेजों को अस्थाई जेल जेल के रूप में परिवर्तित कर दिया गया था। उसी दौरान भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ,उमा भारती को चित्रकूट जनपद के मुरका से गिरफ्तार करके बांदा जेल में रखा गया था। कल्याण सिंह की गिरफ्तारी के बाद बांदा के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आ रहा था और वह भी गिरफ्तारी देने को आतुर थे।
    मानिकपुर बना था गिरफ्तारी का केंद्र
    दक्षिण भारत से आने वाले  कारसेवक को मानिकपुर में गिरफ्तार किया जा रहा था और गिरफ्तारी के बाद सभी को बांदा जेल लाया जा रहा था। इनकी संख्या हजारों में थी।ज्यादातर  कारसेवक इलाहाबाद होकर अयोध्या जाना चाहते थे। जिन्हें मानिकपुर में ही रोका जा रहा था। कारसेवकों की संख्या हजारों में हो जाने के बाद उन्हें बांदा में खुला छोड़ दिया गया था और जनपद की सीमाएं चारों तरफ से सील कर दी गई थी ताकि कोई भी कारसेवक भागने न पाएं।
    राम भक्त बने प्रकाश नारायण त्रिपाठी
    उस समय कांग्रेस के नेता रहे प्रकाश नारायण त्रिपाठी ने अपने समर्थकों के साथ मानिकपुर में गिरफ्तार होने वाले कारसेवकों की जमकर सेवा की।उन्होंने न सिर्फ उन्हें भोजन कराया बल्कि उन्हें अपने वाहनों से बांदा तक पहुंचाया।यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा ।बकायदा उन्होंने राम सेवकों के लिए भोजनालय बना रखा था जिसमें प्रतिदिन हजारों व्यक्तियों के लिए भोजन तैयार किया जाता था और सभी कार सेवकों को भोजन कराया जाता था। कारसेवकों की सेवा के कारण ही प्रकाश नारायण त्रिपाठी का राम भक्त के रुप में उदय हुआ।
    बसंत लाल सराफ के यहां ठहरी थी सुमित्रा महाजन हिंदू संगठनों में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले भाजपा नेता बसंत लाल सर्राफ के यहां पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शायरी करी थी ठहरी थी बताया जाता है कि गिरफ्तारी के बाद उमा भारती और सुमित्रा महाजन को पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में ठहराया गया था लेकिन सुमित्रा महाजन  ने गिरफ्तारी के दौरान अपना 2 दिन का समय बसंत लाल सर्राफ के  यहां बिताया था। बाद में उमा भारती बांदा से मुंडन करा कर पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे के साथ अयोध्या पहुंच गई थी जहां उन्होंने का सेवा में भाग लिया था।
    उस समय श्री राम जन्म भूमि आंदोलन में बराबर हिस्सा ले रहे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता बताते हैं कि कल्याण सिंह को बांदा जेल में 2 दिन रखा गया था। इसके बाद उन्हें दूसरी जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था।इसी तरह पार्टी के अन्य नेताओं को दूसरी जेलों में स्थानांतरित किया गया लेकिन कारसेवकों में उस समय भी राम मंदिर को लेकर उत्साह देखने लायक था।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या 17 लाख के पार
    Next Article रिद्धिमा ने पहनी अपने पिता ऋषि कपूर की घड़ी, बोली-मेरे डैड हमेशा मेरे साथ हैं
    sonu kumar

    Related Posts

    अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

    July 31, 2025

    इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

    December 24, 2024

    इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

    December 22, 2024
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version