Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»केवीके की भूमिका कृषि कोतवाल की: तोमर
    Top Story

    केवीके की भूमिका कृषि कोतवाल की: तोमर

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 1, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र तोमर ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) की 27वीं जोनल कार्यशाला के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के गांवों और किसानों की ताकत को न कोई मुगल खत्म कर पाए, न ही अंग्रेज हिला पाए और न ही अन्य कोई तोड़ पाया। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में भी गांवों व किसानों की ही अग्रणी भूमिका रहेगी। उन्होंने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केवीके की भूमिका कृषि कोतवाल की है, वे आपस में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा करें। कृषि की प्रगति- उन्नति का भाव हरेक के मन में हो तो कृषि के विकास के साथ-साथ देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकेगा।

    तोमर ने कहा कि आज खेती की दृष्टि से भारत संतुष्टि की स्थिति में है। दूध एवं अन्य खाद्य पदार्थों के उत्पादन के मामले में भी हमारा देश बहुत अच्छी स्थिति में है। यह सब किसानों एवं वैज्ञानिकों की अथक मेहनत का सुफल है। छत्तीसगढ़ जहां धान का कटोरा है, वहीं मध्य प्रदेश देश में दलहन-तिलहन उत्पादन में अग्रणी है और सात साल से कृषि कर्मण अवार्ड पा रहा है।
    उन्होंने कहा कि केवीके कृषि की प्रगति-उन्नति के लिए है, यह भाव हरेक कर्मचारी के मन में होना चाहिए। सभी केवीके को प्रतिस्पर्धी होना चाहिए, ताकि कृषि के विकास के साथ देश और ऊंचाइयों पर पहुंचे। केवीके के परिश्रम से अच्छी उपलब्धियां अर्जित हुई हैं, यह भी सोचा जाए कि कार्यक्षेत्र की कमजोरियां कौन-सी हैं और उन्हें दूर करने का रौडमेप बनाएं। समाज व एनजीओ को जोड़ते हुए बेहतर काम करना चाहिए।
    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर किसानों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड वितरण का कार्य अच्छे से हुआ। स्थितियों को और अच्छा बनाने पर भी विचार व कार्य होना चाहिए। केवीके कृषि कोतवाल के रूप में है। उन्हें समाज को, युवाओं को जोड़ना होगा जो कृषि विस्तार को कुशलतापूर्वक आगे बढ़ा सकें।
    तोमर ने कहा कि आपदाओं पर विजय प्राप्त करने की ताकत कृषि व्यवस्था और ग्रामीण भारत के पास ही है। कोरोना संकट में तमाम प्रतिकूलताओं के बावजूद फसल कटाई हुई, ग्रीष्म ऋतु की फसलें अच्छे से बोई गईं और उपार्जन भी बेहतर हुआ। प्रधानमंत्री ने लोकल फॉर वोकल का नारा दिया, जो ग्रामीण व्यवस्था से ही जुड़ा है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की बात जब आती है तो ग्रामीण, किसान, गरीब आदमी, कर्मचारी, कृषि वैज्ञानिक, सबके कंधों पर जवाबदारी है। गांव व किसान, मुख्यतः इन दो के परिश्रम से ही भारत आत्मनिर्भर बनने वाला है।
    उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिक बहुत विजनरी हैं, सिर्फ खेती ही नहीं अन्य क्षेत्रों में भी उनकी महारत है। खेती में उत्पादन व उत्पादकता बढ़े, साथ ही आने वाले कल में खेती के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़े, यह बहुत जरूरी है। अन्यथा भविष्य में जो चुनौतियां आएंगी, उससे निपटना मुश्किल होगा। शहरीकरण बढ़ रहा है, ऐसे में कुछ किसान सोचते हैं कि वे अच्छे दामों पर जमीन बेच दें। इससे खेती का रकबा कम होगा, ऐसे में केवीके योजनाबद्ध ढंग से सुनिश्चित कर सकता है कि छोटे रकबे में भी खेती कैसे लाभप्रद हो और अन्य कार्य कर रहे पढ़े-लिखे तबके में भी खेती के प्रति आकर्षण पैदा करें।
    तोमर ने जैविक व प्राकृतिक खेती पर बल देते हुए कहा कि जैविक खेती कोई एक रस्म नहीं है, यह तो हमारी जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी और धरती को ठीक रखने के लिए भी। वहीं यह पशुपालन तथा किसानों की अच्छी आमदनी एवं निर्यात बढ़ाने के लिए भी आवश्यक है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आदिवासी बड़ी संख्या में है। वे जो खेती करते हैं, वह जैविक होती है, क्योंकि वे कोई केमिकल-फर्टिलाइजर उपयोग नहीं करते। ऐसी खेती चिन्हित कर उस पर फोकस करते- समझाते हुए उन्हें बेहतर तरीके बताएं, जो आय बढ़ाने में मददगार हो। इससे देश में आर्गेनिक खेती का रकबा बढ़ेगा और पशुधन भी लाभप्रद होगा।
    तोमर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती हम सभी के सामने है। इस मामले में केवीके क्षेत्रवार पूरी तैयारी करे। मृदा स्वास्थ्य के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाए, सरकार इसके लिए धनराशि देगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसतपाल महाराज ने जलागम विकास परियोजनाओं के लिए केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री को सौंपा 1000 करोड़ का प्रस्ताव
    Next Article जैसलमेर: बाड़ाबंदी में मुस्लिम विधायकों ने पढ़ी ईद की नमाज, दूर से दी मुबारकबाद
    shivam kumar

      Related Posts

      दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी

      July 17, 2026

      डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

      July 17, 2026

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version