Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»राम मंदिर पर लता मंगेशकर बोलीं-आज हर धड़कन हर सांस कह रही है जय श्रीराम
    बॉलीवुड

    राम मंदिर पर लता मंगेशकर बोलीं-आज हर धड़कन हर सांस कह रही है जय श्रीराम

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    देशवासियों के लिए आज का दिन खास है। भूमि पूजन से पहले पूरी अयोध्या सज-धज कर तैयार है। 90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर ने कहा कि है कि पूरा संसार बहुत खुश है और मानो आज हर धड़कन हर सांस कह रही है जय श्रीराम। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह राम भजन श्री राम रमा रमणम गा रही है। अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर देशवासियों में उत्साह है।
    स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने लिखा-‘नमस्कार। कई राजाओं का, कई पीढ़ियों का और समस्त विश्वके राम भक्तों का सदियों से अधूरा सपना आज साकार होता दिख रहा है। कई सालों के वनवास के बाद आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर का पुनर्निर्माण हो रहा है, शिलान्यास हो रहा है। इसका बहुत बड़ा श्रेय माननीय लालकृष्ण अडवाणी जी को जाता है, क्योंकि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर रथ यात्रा करके पूरे भारत में जनजागृति की थी और श्रेय माननीय बालासाहेब ठाकरे जी को भी जाता है। आज इस शिलान्यास का बहुत बड़ा आयोजन हो रहा है उसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, आरएसएस के सरसंघ चालक माननीय मोहन भागवत जी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी और राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी और कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित होंगे। आज भले ही कोरोना की वजह से लाखों रामभक्त वहां पहुंच नहीं पाएंगे, परंतु उनके मन और ध्यान श्रीराम के चरणों में ही होंगे। मुझे खुशी है की ये समारोह माननीय नरेंद्रभाई के कर कमलों से हो रहा है। आज मैं, मेरा परिवार और पूरा संसार बहुत खुश है और मानो आज हर धड़कन हर सांस कह रही है जय श्रीराम।’

     

    इससे पहले मंगलवार को दिग्गज गायिका ने किशोर कुमार को उनकी 91वीं जयंती पर याद किया था। लता मंगेशकर ने लिखा था-‘नमस्कार। आज हमारे किशोर दा की जयंती है। किशोर दा हरफनमौला थे। दिन भर सबको हंसाना ये उनका पसंदीदा काम था, मैं तो उनको मिलने के बाद एक पल भी हंसे बिना रह नहीं सकती थी। ये सब होते हुए भी अपने काम में वो 100 प्रतिशत स्योर होते थे।’ किशोर कुमार का निधन 13 अक्टूबर 1987 को हुआ था।
    90 साल के उम्र के बावजूद लता मंगेशकर आज भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। लता मंगेशकर ने अपने सात दशक के करियर में विभिन्न भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। उन्हें 2001 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया था। लता मंगेशकर को दादा साहेब फाल्के, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और तीन नेशनल अवॉर्ड्स सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका हैं। लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र में पहली बार साल 1942 में आई मराठी फिल्म पहली मंगलागौर में गाना गाया था। इतिहास की सर्वाधिक गाने गानी वाली कलाकार के रूप में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में 1974 में ही दर्ज गया था।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुशांत सिंह राजपूत केस: कोर्ट ने 3 दिन में सभी पार्टियों से मांगा जवाब, महाराष्ट्र सरकार को लगाई फटकार
    Next Article भारत की दिव्यता और दर्शन में हैं राम: नरेन्द्र मोदी
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025

      ठग लाइफ की कमाई में गिरावट थमी नहीं, 4 दिनों में कुल कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये

      June 9, 2025

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version