3,38,362 कोरोना मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ्य
मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को एक दिन में 12,822 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 5,03,084 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 275 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 17,367 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 3,38,362 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 275 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 58 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 137 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 20, पुणे मंडल में 75, कोल्हापुर मंडल में 21, औरंगाबाद मंडल में 8, लातूर मंडल में 5, आकोला मंडल में 3, नागपुर मंडल में 6 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,22,316 हो गई है। मुंबई में अब तक 6,751 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 11,081 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 3,38,362 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 2,63,619, नासिक मंडल में 47,076, पुणे मंडल में 1,26,715, कोल्हापुर मंडल में 15,297, औरंगाबाद मंडल में 20,077, लातूर मंडल में 9,822, आकोला मंडल में 9,734, नागपुर मंडल में 10,243 और अन्य राज्यों के 501 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है।