Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»‘रेड स्क्वायर’ से ‘रेड फोर्ट’ तक मेजर श्वेता पांडेय
    Breaking News

    ‘रेड स्क्वायर’ से ‘रेड फोर्ट’ तक मेजर श्वेता पांडेय

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    मास्को के ‘रेड स्क्वायर’ पर जून 2020 में द्वितीय विश्व युद्ध की 75वीं विजय दिवस परेड में भारतीय सैन्य दल का नेतृत्व करने वाली मेजर श्वेता पांडे ने शनिवार को ‘रेड फोर्ट’ पर 74वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय ध्वज फहराने में अहम भूमिका निभाई।
     
    मेजर श्वेता पांडे दिल्ली कैंट की 505 बेस कार्यशाला में इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने पहली बार 19 जून,2020 को मास्को की परेड में राष्ट्रीय ध्वज ले जाने वाली पहली महिला अधिकारी बनकर ईएमई की वाहिनी को गौरवान्वित किया। इस समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं की टुकड़ियों ने भी भाग लिया था, जिसका नेतृत्व मेजर श्वेता पांडे ने ही किया था। जिस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी के खिलाफ लड़ रही थी, उस समय भारतीय सशस्त्र बलों ने मास्को की परेड में भाग लेकर अपना उत्साह साबित किया। 
     
    तीनों सेनाओं के दल में 06 अधिकारी और 56 अन्य रैंक्स के सैन्य अधिकारी पहली बार मास्को की परेड में शामिल हुए थे। इस दल का नेतृत्व करते हुए पहली बार किसी महिला अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज धारण किया गया।उन्होंने गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान भी इस तरह की भूमिकाओं को अंजाम दिया और यहां तक कि मार्चिंग कंटेस्टेंट का नेतृत्व भी किया है। मार्च 2012 में ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई से उन्हें सेना में शामिल किया गया। उन्होंने अपना एडवांस कोर्स राडर्स में किया है। वह सीबीआरएन विशेषज्ञ हैं और सीएमई, पुणे से बेसिक सीबीआरएन और स्टाफ सीबीआरएन दोनों पाठ्यक्रम किए हैं।
     
    लखनऊ की रहने वाली मेजर पांडे के पिता राज रतन पांडे यूपी सरकार में अतिरिक्त निदेशक, वित्त रहे हैं। उनकी माता अमिता पांडे संस्कृत और हिंदी की प्रोफेसर हैं। मेजर श्वेता पांडे सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लखनऊ की पूर्व छात्रा हैं, जिसका नाम विश्व का सबसे बड़ा स्कूल होने के नाते गिनीज बुक में दर्ज है। मेजर श्वेता कंप्यूटर साइंस में प्रथम श्रेणी और ऑनर्स के साथ बीटेक हैं। उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे भाषण, बहस आदि प्रतियोगिताओं में 75 से अधिक पदक और 250 प्रमाण पत्र जीते हैं। उन्होंने अकादमी में गढ़वाल राइफल्स में रणनीति में शीर्ष स्थान के लिए पदक जीता है। 
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपैंगॉन्ग ​झील ​पर आईटीबीपी ​ने ​फहराया तिरंगा, दिया चीन को सन्देश ​
    Next Article प्रधानमंत्री ने एनआईपी प्रोजेक्ट के लिए किया 100 लाख करोड़ रुपये का ऐलान
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
      • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
      • पाकिस्तान पर बरपा एस-400 और हार्पी का कहर, लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह
      • सर्वदलीय बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना, विपक्ष ने कहा, हम सरकार के साथ हैं
      • 800 करोड़ का जीएसटी स्कैम: झारखंड और पश्चिम बंगाल के नौ ठिकानों पर इडी की रेड
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version