Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री ने एनआईपी प्रोजेक्ट के लिए किया 100 लाख करोड़ रुपये का ऐलान
    Breaking News

    प्रधानमंत्री ने एनआईपी प्रोजेक्ट के लिए किया 100 लाख करोड़ रुपये का ऐलान

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 15, 2020Updated:August 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वांगीण अवरसंरचना विकास के लिए नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन प्रोजेक्ट (एनआईपी) का ऐेलान किया। मोदी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से शनिवार को कहा कि इस पर 100 लाख करोड़ रुपये होंगे। मोदी ने कहा कि यह एक तरह से अवसरंचना में नई क्रांति की तरह होगा।

    देश्‍वासियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत को आधुनिकता की तरफ तेज गति से ले जाने के लिए एक नई दिशा देने की जरूरत है। दरअसल एक अनुमान के मुताबिक भारत को तेज आर्थिक वृद्धि दर के लिए साल 2030 तक इंफ्रास्ट्रक्चर पर 4.5 लाख करोड़ डॉलर खर्च करने होंगे।

    पीएम ने कहा कि भारत को आधुनिकता की ओर तेज गति से ले जाने के लिए देश में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की जरूरत है। ये जरूरत नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन के जरिए पूरी की जाएगी। इस पर 100 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए अलग-अलग सेक्टर्स के क्षेत्रों की लगभग 7 हजार परियोजनाओं की पहचान की जा चुकी है।

    लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि एनआईपी से अर्थव्यवस्था को कई तरह से फायदा होगा, कारोबार का विस्तार बढ़ेगा, रोजगार के अवसर बनेंगे। उन्‍होंने कहा कि लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। इससे इकनॉमिक ग्रोथ का असर कई स्तर पर दिखेगा। पीएम ने कहा कि ढांचागत सुविधाओं पर खर्च बढ़ाने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। सरकार को रेवेन्यू बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।

    वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते 10 अगस्त को नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन के ऑनलाइन डैशबोर्ड का शुभारंभ किया था। यह डैशबोर्ड 6,800 से अधिक परियोजनाओं का ऑनलाइन प्रदर्शन करेगा। एनआईपी के ऑनलाइन डैशबोर्ड को इंडिया इनवेस्टमेंट ग्रिड (आईआईजी) पर प्रस्तुत (अपलोड) किया जाना है। दरअसल यह एक ऐसा गतिशील और इंटरैक्टिव ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो भारत में निवेश के अपडेटेड अवसरों को वास्तविक समय के साथ प्रदर्शित करता है।

    उल्‍लेखनीय है कि इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर 102 लाख करोड़ रुपये खर्च करने से भारत को 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर (5 ट्रिलियन) की अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी। इसके लिए कुछ प्रोजेक्ट की पहचान की गई है, उसमें पावर, रेलवे, शहरी सिंचाई, परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सेक्‍टर्स शामिल हैं। इसमें पावर से जुड़े करीब 25 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार है, जबकि सड़कों से जुड़े 20 लाख करोड़ रुपये और रेलवे से जुड़े 14 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘रेड स्क्वायर’ से ‘रेड फोर्ट’ तक मेजर श्वेता पांडेय
    Next Article देश में कोरोना से ठीक होने वालों का प्रतिशत बढ़कर 71.60 हुआ
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
      • यूरोपा लीग 2024-25: टोटनहैम हॉटस्पर ने 17 साल बाद जीता खिताब, चैंपियंस लीग में भी मिली जगह
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद
      • भारत का कूटनीतिक संवाद आरंभ, दो प्रतिनिधिमंडल जापान और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version