Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»प्रधानमंत्री के सपनों का ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने के लिए शुरू होंगे कई आधुनिक उद्योग
    बिहार

    प्रधानमंत्री के सपनों का ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने के लिए शुरू होंगे कई आधुनिक उद्योग

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 6, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए आत्मनिर्भर भारत निर्माण का बड़े पैमाने पर असर पड़ रहा है। शासन-प्रशासन अगर परदेस से लौटे श्रमिकों को समुचित साधन मुहैया कराए तो कभी बिहार की औद्योगिक राजधानी रहा बेगूसराय एक बार फिर नए-नए उद्योगों का हब बन सकता है। यह कहना है असम से काम छोड़कर गांव लौटे श्रमिकों का।

    बेगूसराय स्टेशन पर असम से लौटे प्रवासी श्रमिकों ने गुरुवार।को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत के दौरान कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश को एक ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं जो कहते हैं, वह करते भी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब सैकड़ों वर्ष के विवादित राम जन्म भूमि की समस्या का हल कर दिया तो श्रमिकों को गांव में स्वरोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने की उनकी योजना ने हम लोगों के मन में एक नई आशा का संचार किया है।
    प्रमोद चंद्रवंशी, विकास चंद्रवंशी, सुरेश पासवान, रंजीत पासवान आदि ने बताया कि हम लोग गुवाहाटी में मोबाइल का कवर बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे। बिहार में काम नहीं मिलने के कारण लाखों-लाख श्रमिक रोजी-रोटी के लिए परदेस में अपना श्रम सस्ते में बेच रहे थे, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके। कभी सपनों में भी नहीं सोचा था कि ऐसा एक दिन आएगा, जब परदेस में आर्थिक रूप से मजबूत होने गए हम लोग वहां से कंगाल होकर घर लौट आएंगे। हम घर लौट कर आए हैं, यहां आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें नए नए उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहन, संसाधन और पूंजी की व्यवस्था अनुदान के साथ किए जाने की बात कही गई है। सरकारी मदद मिल जाए तो हम लोग यहां ग्रुप बनाकर मोबाइल का कवर बनाना शुरू कर देंगे। यह उद्योग कम पूंजी में ही शुरू हो जाता है तथा डिमांड बहुत ज्यादा है। अभी बिहार में उच्च गुणवत्ता के कवर महंगे दामों पर उपलब्ध होते हैं, लेकिन हम लोग जब निर्माण शुरू करेंगे तो सस्ता में और सरलता से उच्च गुणवत्ता का कवर लोगों को उपलब्ध हो सकता है।
    टेक्सटाइल कंपनी के लिए धागा बनाने वाले रोशन कुमार महतो, विजय कुमार, राधा देवी ने बताया कि बेगूसराय के उपजाऊ काली मिट्टी में कपास की खेती में अपार संभावना है। सरकार प्रयास कर अगर यहां खेती शुरू करवा दे तो कपास से धागा बनेगा और धागा से स्थानीय स्तर पर कपड़ा का उत्पादन होगा तो बिहार बड़ा हब बन सकता है। इसमें हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा, स्वरोजगार के व्यापक द्वार खुलेंगे। बिहार के बेगूसराय में अत्यधिक काली मिट्टी होने के कारण यहां रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। जिले में टेक्सटाइल इंडस्ट्री स्थापित होने से किसानों, मजदूरों एवं युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मुहैया होगा। यहां के मजदूरों के मेहनत से दूसरे राज्य को राजस्व की प्राप्ति होती है। यहां टैक्सटाइल्स फैक्ट्री लगने से ना केवल मजदूरों का पलायन रुकेगा, बल्कि बिहार सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व की भी प्राप्ति होगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleये हैं मुनाफे वाले चुनिंदा स्टॉक्स, कमा सकते हैं अच्छा मुनाफ
    Next Article अमित शाह ने गुजरात के अस्पताल में आग लगने की दुर्घटना पर जताया दुख
    sonu kumar

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version