Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुंबई पुलिस की किरकिरी, रिया चक्रवर्ती की मुसीबत भी बढ़ी
    Top Story

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुंबई पुलिस की किरकिरी, रिया चक्रवर्ती की मुसीबत भी बढ़ी

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 19, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब 66 दिन बाद आए इस सुप्रीम फैसले से यह साफ हो गया है कि सुशांत केस की जांच सीबीआई ही करेगी। इसके बाद सुशांत के करोड़ों फैंस और परिवारवालों ने जहां राहत की सांस ली है और यह उम्मीद बढ़ गई है कि अब सुशांत की मौत का सच सामने आएगा, वहीं अभिनेत्री रिया चक्रवती की मुसीबत बढ़ सकती है। मुंबई पुलिस व महाराष्ट्र सरकार की किरकिरी भी हुई है। सीबीआई रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर सकती है।

    रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई सूत्रों का कहना है, सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की याचिका खारिज कर दी है। सीबीआई ही अब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी केस की जांच करेगी। इस मामले में एफआईआर पहले ही दर्ज हो चुकी है। अब सीबीआई की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम मुंबई जाएगी। मुंबई पुलिस से इस मामले की केस डायरी मांगेगी। संदिग्धों-गवाहों के बयान, फोरेसिंग रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सीबीआई अपने कब्जे में लेगी। सुशांत के उस फ्लैट पर भी सीबीआई जाएगी, जहां सुशांत ने खुदकुशी की थी। वह क्राइम सीन देखेगी और उसे रिक्रिएट भी करेगी। सुशांत की फांसी के समय जो लोग उनके फ्लैट में मौजूद थे, उनके बयान लेगी और रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शॉविक, पिता इंद्रजीत और अन्य को पूछताछ के लिए समन भेजा जाएगा। इसके बाद सीबीआई इस बात का फैसला करेगी कि इनमें से किसी को गिरफ्तार करने की जरूरत है या नहीं?

    उल्लेखनीय है कि रिया चक्रवर्ती ने शुरुआत में इस केस में सीबीआई जांच की मांग की थी, इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए पोस्ट भी किया था। लेकिन पूरे केस में बिहार पुलिस की एंट्री के बाद रिया चक्रवर्ती ने इस मामले को सीबीआई या फिर बिहार पुलिस को सौंपे जाने पर एतराज जताया था। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने के साथ ही रिया ने यह भी अपील की थी कि पटना में जो मामला दर्ज हुआ है, उसे मुंबई ट्रांसफर कर दिया जाए लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसकी इस अपील को ठुकरा दिया और अब पटना में ही केस चलेगा।

    सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट के मुहर लगाते ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि फैसले से साफ हो गया है कि बिहार सरकार की पूरी प्रक्रिया सही थी। अब मुझे पूरा भरोसा है कि सुशांत और उनके परिवार को न्याय मिलेगा। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी काम किया, वह कानून सम्मत था, सुशांत को न्याय दिलाने के लिए कार्यवाही की गई। न्याय की उम्मीद सिर्फ परिवार या बिहार को नहीं, पूरे देश की जनता को है।

    सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने ट्वीट कर लिखा है, शुक्रिया भगवान! तुमने हमारी प्रार्थनाओं का जवाब दिया। सच की तरफ पहला कदम। सीबीआई पर पूरा भरोसा है। अब जांच निष्पक्ष होगी। सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने ट्वीट किया है- सीबीआई जांच का नतीजा जो भी रहे, कम से कम हमें साफ-सुथरी और निष्पक्ष जांच तो मिलेगी। भारतीय न्यायपालिका का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं, जो उन्होंने करोड़ों आने वाले एक्टर्स और भारतीयों के सपनों को जिंदा रखा। सुशांत वॉरियर्स का शुक्रिया जिन्होंने इस जीत के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है। सुशांत की दूसरी बहन मीतू सिंह और चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू ने भी ट्वीट कर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का शुक्रिया अदा किया है और इस मामले में न्याय होने की उम्मीद जताई है।

    बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा है कि यह अन्याय के विरुद्ध न्याय की जीत है। यह 130 करोड़ लोगों की भावनाओं की जीत है। अब लोगों की उम्मीद बढ़ गई है कि सुशांत केस की सच्चाई सामने आएगी। डीजीपी पांडेय ने मुंबई पुलिस के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि हम लोगों पर आरोप लगाए जा रहे थे कि आपने क्यों केस किया? हमको जांच नहीं करने दिया जा रहा था। हमने आईपीएस अफसर को भेजा तो उसे कैदी की तरह रात में क्वारनटीन कर लिया गया। इससे लगा कि कोई न कोई गड़बड़ है। अब सच सामने आएगा और निश्चित आएगा।

    सुशांत सिंह राजपूत के परिवारिक वकील विकास सिंह ने कहा है, सुशांत के परिवार के लिए यह बड़ी जीत है। कोर्ट ने भी माना है कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में कोई जांच नहीं की थी। यह एतिहासिक फैसला है। इंसाफ की तरफ यह पहला और बड़ा कदम है। विकास सिंह का कहना सच है। सुप्रीम कोर्ट के आज के फैसले से वाकई मुंबई पुलिस की किरकिरी हुई है। इसके साथ ही अब रिया चक्रवर्ती पर भी सीबीआई का शिकंजा कसेगा। उसकी मुश्किल बढ़ सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में गिरावट, अब फेफड़ों में संक्रमण
    Next Article भाजपा नेता गोरधन ज़दाफिया की हत्या की साजिश को एटीएस ने किया नाकाम, शार्पशूटर दबोचा
    sonu kumar

      Related Posts

      श्री गुरु नानक सत्संग सभा का चुनाव 22 जून को

      June 11, 2025

      झारखंड के विभिन्न जिलों में 16 तक बारिश की संभावना

      June 11, 2025

      गिरिडीह में पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, सऊदी से लौटे पति पर कराया जानलेवा हमला, दोनों अरेस्ट

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version