Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»कोरोना की मार झेल रहे श्रमिकों को पसंद आ रहा पीएम के ‘आत्मनिर्भर भारत’ का नारा
    बिहार

    कोरोना की मार झेल रहे श्रमिकों को पसंद आ रहा पीएम के ‘आत्मनिर्भर भारत’ का नारा

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     वैश्विक महामारी कोरोना की मार से पूरी दुनिया में तबाही मची हुई है, हर जगह भागम-भाग की हालत है‌। इसने दक्ष डाक्टर, इलाज, अच्छे अस्पताल की जरूरत दुनियां को समझाया है। रोजगार छिन जाने का खतरा, आर्थिक संकट, विकास रुक जाने जैसी समस्याओं को भी जन्म दे दिया है। प्रकृति के साथ छेड़छाड़, बढ़ती आबादी, उस अनुपात में पृथ्वी पर प्राकृतिक चीजों की कमी और अनेक संकटों को भी पैदा करने का खामियाजा भुगतने का संदेश भी दिया है। इसके साथ मानवतावादी बनने का एक बेबसी भरा अवसर भी दे दिया। पांच महीने से बैठे लोगों के मानसिक पीड़ा का अनुभव भी भयावह है। गरीब और आर्थिक तंगी वाले, पढ़ाई से वंचित छात्र, परदेस कमाने वाले कमाई छोड़कर आए लोग की पीड़ा बयां करने लायक नहीं है। 

    कोरोना संकट की चौतरफा मार झेल रहे मानव जाति को इससे उबारने के लिए दुनिया भर में प्रयास जारी हैं। वैज्ञानिक, चिकित्सक, बुद्धिजीवी, सरकार सभी इससे उबरने और बाद की उपजी परिस्थितियों के अध्ययन में लगे हैं। लॉकडाउन से उत्पन्न आर्थिक बदहाली ने लोगों की कमर तोड़ दी है। लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न शहरों से श्रमिकों के घर आने और यह काम नहीं मिलने के कारण फिर वापस जाने का सिलसिला जारी है। लेकिन इन सारी कवायदों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए गरीब कल्याण रोजगार अभियान ने श्रमिकों को एक उर्जा दी है। गरीब कल्याण रोजगार अभियान के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए जब केंद्र सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर योजना की शुरुआत की गई तो बिहार सरकार ने भी विकास योजनाओं से प्रवासी श्रमिकों को जोड़ने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य आरंभ कराये हैं।
    जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान के मूल उद्देश्य को धरातल पर उतारने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, सामुदायिक शौचालय निर्माण, जल संरक्षण, पौधरोपण, रेलवे, एनएचएआई, बीएसएनल, कृषि विभाग आदि के विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन अभियानों में भले ही महज कुछ हजार श्रमिकों को काम मिला। लेकिन विभिन्न तरह की लोक कल्याणकारी और विकासात्मक परियोजनाओं के शुरू होने और स्वरोजगार अभियान की गति तेज होने से देश के तमाम शहरों से कामगार नई आशा और उम्मीद लेकर अपने गांव लौट रहे हैं।
    विभिन्न संचार माध्यमों से जानकारी मिली कि सरकार द्वारा रोजगार देने की पहल के साथ-साथ औद्योगिक संरचना विकास के लिए कलस्टर बनाकर विभिन्न स्वरोजगार शुरू कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अभियान के माध्यम से शिक्षित बेरोजगारों को उद्योग विभाग मदद कर रही है। यह जानकर बरसों से परदेस में रह रहे लोग गांव की ओर रुख कर रहे हैं। वह एक उम्मीद लेकर आ रहेे हैं कि गांव में हीं स्वरोजगार कर खुद के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी आत्मनिर्भर बनाएंगे, उनकी आर्थिक प्रगति में सहायक बनेंगे। सोमवार को असम के डिब्रूगढ़ से लौटे सुरेश पासवान, मनोज पासवान, रामाधार पासवान, विनोद पासवान आदि ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान की विशेष जानकारी पाकर हम गांव लौटे हैं। यहां पर अपना रोजगार शुरू करने केेेे लिए सरकारी मदद लेंगे, अगर मदद मिल गई तो अपना रोजगार शुरू करेंगे। मदद नहीं मिली तो भी अब इतना दूर काम की तलाश में नहीं जाएंगे। बटाईगिरी पर खेत लेकर खेती-किसानी करेंगे, पशुपालन करेंगे, लेकिन बाहर परदेस नहीं जाएंगे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर जेसीबी और पोकलैंड खाई में गिरी, पंजाब के 3 मजदूर चट्टानों में दबे
    Next Article देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 31 लाख के पार
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की

      May 10, 2025

      Auto Draft

      May 10, 2025

      मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      • मास्को में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय प्रवासियों से किया संवाद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version