Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर जेसीबी और पोकलैंड खाई में गिरी, पंजाब के 3 मजदूर चट्टानों में दबे
    ताजा खबरें

    ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर जेसीबी और पोकलैंड खाई में गिरी, पंजाब के 3 मजदूर चट्टानों में दबे

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर सोमवार तड़के कौड़ियाला के निकट चट्टान सरकने से एक जेसीबी और पोकलैंड इसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में चालक और मजदूरों समेत ये वाहन खाई में गिर गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार तीन मजदूर चट्टानों के नीचे दब गए हैं। एसडीआरएफ की सेनानायक तृप्ति भट्ट ने इसकी पुष्टि की है।
    तृप्ति भट्ट ने बताया कि आज अलसुबह लगभग 5.20 बजे कौड़ियाला के नजदीक भारी चट्टान सरकने की घटना हुई, जिसमें जेसीबी ओर पोकलैंड के चपेट में आने से चालक सहित खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। ये मजदूर कार्य समाप्त कर वापस आ रहे थे। उसी दौरान ये लोग अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आ गए। इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल मय उपकरण के मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर 3 मजदूरों के चट्टानों में दबे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। मजदूर भारी चट्टानों के नीचे दबे हैं। साथ ही पोकलैंड से भी पेट्रोल बिखरा पड़ा है, जिससे कटिंग उपकरणों के प्रयोग  में भी  दिक्कत आ रही हैं।
    इस हादसे की शिकार जेसीबी संख्या एचआर 06 एवी 0924 है, जिसके ऑपरेटर प्रभात और राजेश पुत्र भजनलाल हैं। ये माजरा तारागढ़, तहसील पठानकोट, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रहने वाले हैं। पोकलैंड चालक संजीव कुमार पुत्र बृजभूषण भी इस हादसे में चट्टानों के नीचे दब गया, जो माजरा ख्याला, तहसील पठानकोट, जिला गुरदासपुर (पंजाब) का रहने वाला है।
    समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू कार्य जारी है। जेसीबी ऑपरेटर का शव बरामद कर लिया गया है। पोकलैंड में  फंसे शव को निकालने की कोशिश की जा रही है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन के खिलाफ सैन्य विकल्प आखिरी रास्ता: बिपिन रावत
    Next Article कोरोना की मार झेल रहे श्रमिकों को पसंद आ रहा पीएम के ‘आत्मनिर्भर भारत’ का नारा
    sonu kumar

      Related Posts

      नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब

      May 10, 2025

      मुख्यमंत्री ने पाकिस्तानी गोलाबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की

      May 10, 2025

      Auto Draft

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
      • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version