Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी ओणम की शुभकामनाएं
    देश

    राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी ओणम की शुभकामनाएं

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वैंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सभी लोगों, विशेष रूप से केरलवासियों को ओणम की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ओणम बड़ी तेजी से एक अंतररारष्ट्रीय पर्व बनता जा रहा है। केरल में यह त्योहार फसल कटाई के अवसर पर मनाया जाता है।
    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ओणम के पावन पर्व पर सभी को बधाई। ओणम का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। साथ ही, यह नई फसल के आगमन पर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भाव दर्शाने का अवसर भी है। इस मौके पर हम जरूरतमंद लोगों की सहायता करें व कोविड-19 की रोकथाम के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
    उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं! राजा महाबली देशवासियों के जीवन में स्वास्थ्य और खुशहाली का आशीर्वाद दें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ओणम पर बधाई। यह एक अनूठा त्योहार है, जो सद्भाव का जश्न मनाता है। यह हमारे मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर है। सभी को आनंद और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।
    प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर अपने ‘मन की बात, कार्यक्रम में ओणम से संबंधित चर्चा का लगभग एक मिनट का वीडियो भी साझा किया।
    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘ओणम’ पर्व की चर्चा करते हुए कहा कि यह पर्व ‘चिनगम’ महीने में आता है। इस दौरान लोग कुछ नया खरीदते हैं, अपने घरों को सजाते हैं, पूक्क्लम बनाते हैं, ओणम-सादिया का आनंद लेते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘ओणम’ बड़ी तेजी से एक अंतरराष्ट्रीय पर्व बनता जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि ‘ओणम’ की धूम तो आज दूर-सुदूर विदेशों तक पहुंच गई है।
    उन्होंने कहा कि ओणम कृषि से जुड़ा हुआ पर्व है और यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए भी एक नई शुरुआत का समय होता है। उन्होंने यह बात रेखांकित की कि किसानों की शक्ति से ही तो हमारा समाज चलता है। वेदों में हमारे ‘अन्नदाता’ की गौरवशाली प्रशंसा को स्‍मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां तक कि कोरोना की इन कठिन परिस्थितियों में भी हमारे किसानों ने अपनी ताकत को साबित किया है जो फसलों की बुवाई में हुई उल्‍लेखनीय वृद्धि में परिलक्षित होती है। उन्‍होंने ‘अन्नदाता’ की जीवनदायिनी शक्ति को नमन किया।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिया पर कसता जा रहा सीबीआई व ईडी का शिकंजा
    Next Article पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ इजाफा, जानिए क्‍या है भाव
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित

      April 16, 2026

      पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा

      April 16, 2026

      मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण

      April 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
      • पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा
      • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण
      • बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version