Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रिया पर कसता जा रहा सीबीआई व ईडी का शिकंजा
    Breaking News

    रिया पर कसता जा रहा सीबीआई व ईडी का शिकंजा

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    मुंबई । सुशांत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लगातार छानबीन से रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कसता नजर आने लगा है। इस मामले में होटल व्यवसाई गौरव आर्या ने कहा है कि वह रिया चक्रवर्ती से 2017 में मिल चुका है। मुंबई आने के लिए निकले गौरव ने गोवा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि वह सुशांत से कभी नहीं मिला है और उसका इस मामले में कोई भी संबंध नहीं है। ईडी ने सोमवार को उस अपने दफ्तर में बुलाया है।
    सुशांत मामले की छानबीन पहले ईडी ने शुरू की थी। ईडी ने रिया व शोविक का मोबाइल भी बरामद किया था। रिया के मोबाइल की हिस्ट्री में ड्रग्स को लेकर रिया व गौरव आर्या की चैट मिली थी। इसी वजह से ईडी ने इस मामले की छानबीन के लिए सीबीआई को पत्र लिखा था और सीबीआई की मांग पर एनसीबी इस मामले की जांच कर रही है। इसी मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने गौरव आर्या को समन जारी किया था। इसलिए गौरव आज गोवा से मुंबई पहुंच रहा है।
    गौरवा आर्या का गोवा में अंजुना इलाके में टैमरिंड नामक होटल है। साथ ही गौरव का पुणे में निवास होने तथा नोएडा में भी एक होटल होने की जानकारी मिली है। ईडी रिया व गौरव के बीच होने वाले लेन-देन और ड्रग कनेक्शन के बारे में सोमवार को उससे पूछताछ करने वाली है। सुशांत मामले में ड्रग कनेक्शन की गहन जांच एनसीबी भी कर रही है। इस मामले में करण अरोरा व अब्बास नामक दो ड्रग पेडलरों से लगातार पूछताछ की जा रही है और बालीवुड को ड्रग सप्लाई करने वाले ड्रग पेडलर का भी पता लग चुका है। इस मामले में गौरव आर्या का संबंध होने के पुख्ता सबूत मिलने के बाद एनसीबी भी उससे पूछताछ कर सकती है।
    सूत्रों के अनुसार सुशांत मामले में सीबीआई आज रिया चक्रवर्ती व उसके भाई शोविक से सुबह से ही लगातार पूछताछ कर रही है। सीबीआई रिया व शोविक से सुशांत के मानसिक तनाव, पैसे के लेन-देन व उसे दी जाने वाली दवाईयों के बारे में सवाल दाग रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिया को ड्रग देने वाले हाईप्रोफाइल पेडलर का पता लगा
    Next Article राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी ओणम की शुभकामनाएं
    azad sipahi

      Related Posts

      मॉल ऑफ रांची की दूसरी वर्षगांठ 13 अगस्त को

      August 10, 2025

      झारखंड के 11 जिलों में 13 को भारी बारिश की आशंका

      August 10, 2025

      बाबूलाल मरांडी का आरोप : असम के सीएम को फंसाने की रची गयी थी साजिश, जल्द करेंगे खुलासा

      August 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना
      • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मप्र के प्रवास पर, रेल कोच फैक्ट्री का करेंगे भूमिपूजन
      • स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट
      • मॉल ऑफ रांची की दूसरी वर्षगांठ 13 अगस्त को
      • झारखंड के 11 जिलों में 13 को भारी बारिश की आशंका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version