राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति वी.वी. गिरि को राष्ट्रपति भवन में उनकी 126वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा, परिवार के सदस्य, राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत वी. वी. गिरी के चित्र के सामने पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने एक ट्वीट में पूर्व राष्ट्रपति वी. वी. गिरि को याद करते हुए लिखा है, दिवंगत राष्ट्रपति सरल जीवन और उच्च सोच में विश्वास करते थे। उन्हें हमेशा श्रम अधिकारों और सामाजिक समानता में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि वीवी गिरि देश के चौथे राष्ट्रपति थे। उनका जन्म 10 अगस्त 1894 को हुआ था। उनका कार्यकाल 26 अगस्त, 1969 से अगस्त 24,1974 तक रहा था।