Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को सलाम! इंटर में लिया दाखिला
    Breaking News

    शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को सलाम! इंटर में लिया दाखिला

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता

    रांची। कहते हैं पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती। अकसर ऐसे मामले सामने आते हैं, जब लोग किसी वजह से पढ़ाई छोड़ देते हैं, लेकिन बाद में शुरूआत की चाहत होती है और ऐसा ही एक मामला सामने आया है झारखंड में भी। जो कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। जी हां शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, जो 10वीं पास हैं, अब वह अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं। इसलिए बोकारो के नावाडीह के देवी महतो इंटर कॉलेज में उन्होंने सोमवार को इंटर में नामांकन कराया।

    क्लास भी करेंगे और मंत्रालय भी संभालेंगे

    एडमिशन कराने के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब वह उच्च शिक्षा हासिल करेंगे। इसलिए आर्ट्स संकाय में एडमिशन कराया है। कॉलेज के कार्यालय कक्ष में जाकर मंत्री श्री महतो ने नामांकन फॉर्म का शुल्क जमा किया। इसके बाद नामांकन फॉर्म भरा और 1100 रुपये नामांकन शुल्क के साथ उसे जमा करवाया। कॉलेज के प्राचार्य दिनेश प्रसाद वर्णवाल ने शिक्षा मंत्री का नामांकन लिया। नामांकन के बाद श्री महतो ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे क्लास भी करेंगे और मंत्रालय भी संभालेंगे। घर में किसानी का काम भी करेंगे, ताकि मेरे काम को देख कर अन्य लोग भी प्रेरित हों।

    शिक्षा हासिल करने की कोई उम्र नहीं

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा हासिल करने की कोई उम्र सीमा नहीं होती। अन्य नौकरियों में रहते हुए लोग आइएएस, आइपीएस की तैयारी करते हैं और सफल भी होते हैं। मंत्री बनने के बाद कुछ लोगों को दिल में दर्द हुआ कि 10वीं पास को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। कहा कि उनके अंदर कुछ करने का जज्बा है। वह ऐसे लोगों को कुछ नहीं कहेंगे। विधिवत पढ़ाई करके इंटर की परीक्षा पास करेंगे। कहा कि पूरे राज्य में 4,416 लीडर स्कूल खुलेंगे, जिसमें बेहतर से बेहतर सुविधाएं बच्चों को मिलेंगी। इसके फाइल पर उन्होंने साइन कर दिया है।

    शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने वर्ष 1995 में चंद्रपुरा प्रखंड के नेहरू उच्च विद्यालय तेलो से मैट्रिक की परीक्षा द्वितीय श्रेणी में पास की थी। देवी महतो महाविद्यालय की स्थापना मंत्री के सहयोग से ही हुआ है। अपने द्वारा स्थापित महाविद्यालय में अब स्वयं शिक्षा ग्रहण करेंगे। कहा कि जिस दिन शिक्षा मंत्री बने थे, उसी दिन सोच लिया था कि अब आगे की पढ़ाई करेंगे। बता दें कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे सुखराम उरांव ने विधायक रहते हुए दोबारा पढ़ाई शुरू की थी और स्नातक की डिग्री हासिल की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्विटर पर ट्रेंड करते रहे सीएम हेमंत सोरेन
    Next Article आपदा को अवसर में बदलकर गांव में ही आत्मनिर्भर बनेंगे प्रवासी
    azad sipahi

      Related Posts

      श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

      May 22, 2025

      ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

      May 22, 2025

      झारखंड में 27 तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बदल रहा है शशि थरूर और पी चिदंबरम का मिजाज!
      • मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
      • यूरोपा लीग 2024-25: टोटनहैम हॉटस्पर ने 17 साल बाद जीता खिताब, चैंपियंस लीग में भी मिली जगह
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version