Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को अब नहीं मिलेंगे “बंगला चपरासी”
    Top Story

    रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को अब नहीं मिलेंगे “बंगला चपरासी”

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय रेलवे ने वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों पर टेलीफोन अटेंडेंट-कम-डाक खलासी (टीएडीके) के रूप में जाना जाने वाला “बंगला चपरासी” की तैनाती को समाप्त करने का निर्णय लिया है।

    रेलवे बोर्ड ने सभी जोन के महाप्रबंधकों को भेजे आदेश में टीएडीके की नियुक्ति से संबंधित मुद्दा रेलवे बोर्ड की समीक्षा के अधीन है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि टीएडीके पद के लिए कोई नई नियुक्ति तत्काल प्रभाव से शुरू नहीं की जाएगी। इसके अलावा एक जुलाई 2020 से ऐसी नियुक्तियों के लिए अनुमोदित सभी मामलों की समीक्षा की जा सकती है और बोर्ड को सलाह दी जा सकती है। इसका अनुपालन सभी रेलवे प्रतिष्ठानों में सख्ती से किया जाना चाहिए।
    ब्रिटिशकालीन बंगला चपरासी की इस व्यवस्था की समीक्षा के बाद इसे बंद करने का निर्णय लिया गया। असल में आरोप लगाया गया था कि रेलवे अधिकारियों ने टीएडीके की सेवाओं का दुरुपयोग करने की कोशिश की थी।
    रेल मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि टीएडीके को शुरुआती 120 दिनों की सेवा के बाद ग्रुप डी श्रेणी में भारतीय रेलवे के अस्थायी कर्मचारी के रूप में माना जाता है। तीन साल की सेवा पूरी होने पर स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद पोस्टिंग स्थायी हो जाती है। भारतीय रेलवे चौतरफा प्रगति के तेजी से परिवर्तनशील मार्ग पर है। प्रौद्योगिकी और कामकाजी परिस्थितियों में बदलाव के मद्देनजर कई प्रथाओं और प्रबंधन उपकरणों की समीक्षा की जा रही है। उठाए गए उपायों को ऐसे संदर्भ में देखा जाना चाहिए।
    उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे ने पिछले महीने भी खर्च को कम करने के लिए ब्रिटिशकालीन एक अन्य व्यवस्था को समाप्त करने का आदेश जारी किया था। इसमें आधिकारिक संचार के लिए डाक संदेशवाहक या व्यक्तिगत संदेशवाहक का उपयोग करने के बजाये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सलाह दी गई थी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनये सीएजी के रूप में नियुक्त किये जाने के बाद गिरीश मुर्मू को मुख्यमंत्री नवीन व केन्द्रीय मंत्री प्रताप ने दी बधाई
    Next Article राहुल का केंद्र पर तंज, कहा- ’20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार’
    sonu kumar

      Related Posts

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को नहीं मिला एक भी पैसा : बाबूलाल

      May 17, 2025

      हाइवे पर खनिज ढुलाई पर 150 रुपये प्रति ट्रिप लगेगा टोल टैक्स, नहीं देने पर तीन गुना जुर्माना

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version