Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»राष्ट्रवाद पर कंगना रनौत के समर्थन में आए शान्‍ता कुमार
    ताजा खबरें

    राष्ट्रवाद पर कंगना रनौत के समर्थन में आए शान्‍ता कुमार

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भारतीय जनता पार्टी के नेता वरिष्‍ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शान्‍ता कुमार ने कहा है कि हिमाचल की बहादुर बेटी कंगना रनौत ने एक बार फिर से बड़े साहस की घोषणा करके सबको चौंका दिया है। कुछ लोगों ने उस पर आरोप लगाया था कि वह एक विशेष एजेण्डा से काम कर रही है उसने ट्वीट किया है -“हां मेरा एजेण्डा है-राष्ट्रवाद राष्ट्रवाद राष्ट्रवाद।”
    शान्‍ता ने रविवार को कहा है कि मूवी जगत के एक कलाकार से ऐसी आशा कभी कोई नहीं कर सकता था।  कंगना रनौत ने सुशान्‍त सिंह राजपूत मामले पर भी सबसे पहले और सबसे अधिक बेबाक टिप्पणी की थी।  आज उसकी जांच सीबीआई कर रही है। शान्‍ता कुमार ने कहा कि राष्ट्रवाद भारत का प्राण है, आत्मा है और सनातन धरोहर है। भारत का राष्ट्रवाद केवल भौेगोलिक नहीं सांस्कृतिक है। इसकी सबसे पहली घोषणा किसी व्यक्ति या पार्टी ने नहीं की परन्तु स्वंय प्रभु राम ने की थी। बाल्मिकी रामायण के अनुसार जब प्रभु राम ने लंका जीत ली। रावण का बध हो गया तो लक्षमण ने कहा- “भईया अब सोने की लंका हमारी है। अयोध्या जाने की क्या जरूरत है। यहीं राज्य करते है।” उस पर प्रभु राम ने कहा था- “जननी जन्मभूमि स्वर्गादपि गरीयसी” अर्थात अपनी मातृभूमि स्वर्ग से भी अच्छी होती है। यही है भारत का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद।
    उन्होंने कहा कि भारत का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद  मानवतावादी रहा। इसीलिए हजारों वर्ष पहले भारत के ऋृि‍षियों ने घोषणा की थी-“वसुधैव कुटुम्बकम” अर्थात पूरा विश्‍व एक परिवार है। यही कारण है की शक्ति सम्पन्न होने के बाद भी भारत ने विश्‍व भर में जाकर कभी किसी को सताया नहीं। कहीं अधिकार नहीं किया। केवल मानवता का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें एक बार थाईलैण्ड जाने का अवसर मिला था। वहां की संस्कृति में हिन्दुत्व है। वहां के लोगों ने अयोध्या नाम से एक नगर भी बसाया है।
    उन्होंने कहा कि भारत के समाजवादी, साम्यवादी और तथाकथित सेक्युलरवादी दुर्भाग्य से इस महान सांस्कृतिक राष्ट्रवाद  को समझ नहीं सके, इसीलिये वे राष्ट्रवाद  का विरोध करते हैं। शान्‍ता कुमार ने साहस भरी इस घोषणा के लिए हिमाचल की बहादुर बेटी कंगना रनौत को एक बार फिर से बहुत-बहुत बधाई दी है। उन्हाेेंने उनके पिता अमरदीप रनौत को फोन करके सारे परिवार को बधाई दी है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में BJP, JDU, LJP तीनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे: जेपी नड्डा
    Next Article अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ और रणवीर सिंह की ’83 ‘ इसी साल दीवाली -क्रिसमस पर होगी रिलीज
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025

      ठग लाइफ की कमाई में गिरावट थमी नहीं, 4 दिनों में कुल कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये

      June 9, 2025

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version