रांची। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वह कोरोना संक्रमित हैं। वह बुधवार सुबह भुवनेश्वर राजधानी से नयी दिल्ली पहुंचे। यहां से उन्हें सीधे गुरुग्राम स्थित अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बतायी है। उनके फेफड़े में संक्रमण है। बीते शुक्रवार को शिबू सोरेन और उनकी पत्नी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। इसके बाद से दोनों होम आइसोलेशन में थे। सोमवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद शिबू सोरेन को रांची के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version