रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने बुधवार को अपने आवास पर भव्य राम मंदिर के  भूमि पूजन के अवसर पर परिवार और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घंटी, शंख, बजा कर खुशियां मनाई। साथ ही लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया। सेठ ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक पल है। हम भारतवासियों के लिए सदियों का इंतजार आज खत्म हुआ। आज पूरा भारत राममय हो गया है। आज से एक नए युग  की शुरुआत हुई है। आज पूरे देश में खुशियों की लहर दौड़ गई है। आज पूरा देश उत्सव मना रहा है। आज के शुभ अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस राम मंदिर के आंदोलन में शामिल सभी लोगों के दिल की गहराइयों से बधाई। जिनके कारण आज ये सुखमय  पल देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज पूरा भारत दीयों के उजालों से प्रकाशमय  होगा। यह  एक अद्भुत पल भारत के गौरवपूर्ण इतिहास का साक्षी बनेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version