Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»फ्रांस से 4 राफेल्स का दूसरा बैच अक्टूबर में आएगा
    Breaking News

    फ्रांस से 4 राफेल्स का दूसरा बैच अक्टूबर में आएगा

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    फ्रांस से 4 राफेल लड़ाकू जेट का दूसरा बैच​ ​अक्टूबर में भारत आएगा​​।​ पहले आ चुके 5 राफेल लड़ाकू विमानों ​को वायुसेना के बेड़े में शामिल करने ​का औपचारिक समारोह 10 ​सितम्बर को अंबाला एयर स्टेशन में आयोजित किया जाना है​ जिसके लिए एक प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेजा गया है​। ​इस समारोह में शामिल होने के लिए फ्रांसीसी रक्षा मंत्री ​​फ्लोरेंस पैली​ को भी आमंत्रित किया गया है​​​।​
    वायुसेना के सूत्रों ने बताया कि ​फ्रांसीसी लड़ाकू राफेल की दूसरी खेप में चार विमान अक्टूबर में एयरफोर्स डे के आसपास आने की उम्मीद है​।​ ​4 फाइटर जेट्स का ​यह ​दूसरा बैच ​भी ​​अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर ​राफेल के लिए बनाई गई 17 स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज’​ में ​पहुंचेगा​।​ ​29 जुलाई को ​​आ चुके पांच राफेल ​विमानों को अब वायुसेना के बेड़े में औपचारिक ​रूप से शामिल करने के लिए ​10 ​सितम्बर को​ ​​अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर ​ही कार्यक्रम होना है​ जिसकी मंजूरी के लिए ​​एक प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेजा गया है​। ​इस समारोह में फ्रांसीसी समकक्ष ​​फ्लोरेंस पैली ​ने ​शामिल ​होने की पुष्टि भी कर दी है​।​ ट्विन सीटर वाले दोनों विमानों को प्रशिक्षण के उपयोग में लाया जाना है जबकि सिंगल सीटर वाले तीन ​विमानों को इस कार्यक्रम के बाद आपरेशनल मोर्चे पर तैनात किया जाना है​।
    फ्रांस से इन लड़ाकू विमानों की आपूर्ति कोविड-19 की वजह से लगभग ​तीन माह ​की ​देरी से हो रही है। फिर भी फ्रांस ने ‘दोस्ती का हाथ’ बढ़ाकर यह लड़ाकू विमान ऐसे समय में भारत को दिए हैं, जब पूर्वी लद्दाख में सीमा के मुद्दे पर चीन के साथ गतिरोध चल रहा है। ​भारत आने के बाद राफेल फाइटर जेट्स ने ​​रात के समय​ हिमाचल ​के पहाड़ी क्षेत्रों में उड़ान भरने का अभ्यास ​किया है। ​इसके साथ ही ​भारतीय वायुसेना के पायलटों ​ने भी पहाड़ी इलाकों में राफेल उड़ाने की ट्रेनिंग ​की ​है। करीब 1700 किलोमीटर के घेरे में अटैक करने की क्षमता रखने वाले राफेल अपने सर्कल में कहीं भी मार कर सकते हैं। इस सर्कल में पूर्वी लद्दाख, चीन के अवैध कब्ज़े वाला अक्साई चिन, तिब्बत, पाकिस्तान और पीओके है। ​वायुसेना के बेड़े में शामिल होने के बाद राफेल्स को ​चीन के साथ लगने वाली एलएसी पर ​लद्दाख सेक्टर में ​​ऑपरेशनल ​मोर्चे पर तैनात किए जाने की संभावना है।
    भारत सरकार ने फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन से 59​ हजार ​करोड़ रुपये में 36 विमानों का सौदा किया था​​​​। धीरे-धीरे सभी 36 विमानों की डिलीवरी 2021 तक पूरी हो सकती है। चार राफेल लड़ाकू विमानों का अगला सेट अक्टूबर में आएगा। जिस तरह 29 जुलाई को अंबाला पहुंचे 5 राफेल्स संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी के पास अल धफरा में फ्रांसीसी एयरबेस पर उतरे थे, उसी तरह इस बार भी इनका ठहराव यूएई में होगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या साढ़े 34 लाख के पार
    Next Article शाह ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को किया सलाम
    sonu kumar

      Related Posts

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version