Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी युद्ध क्षेत्र में पायलट के संघर्ष की झलक
    बॉलीवुड

    जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी युद्ध क्षेत्र में पायलट के संघर्ष की झलक

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ काफी समय से चर्चा में हैं। यह फिल्म पहली फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है जिन्होंने साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच करगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का ट्रेलर 1 अगस्त को रिलीज हो गया। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। गुंजन सक्सेना ने वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों को बचाया था और युद्ध के दौरान साहस व धैर्य दिखाने के लिए उन्हें शौर्य वीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
    फिल्म के ट्रेलर में एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना के सपनों और उनके संघर्षों को दिखाया गया है। फिल्म में गुंजन सक्सेना का किरदार जाह्नवी कपूर निभा रही हैं। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर कर लिखा-‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का ट्रेलर! आखिरकार हमने जो यात्रा शुरू किया था उसमें से जितने हमने तय किया उसे आपके साथ उस कहानी को साझा कर सकते हैं, यहां देखिए गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल की दुनिया, मुझे उम्मीद है कि आपको पसंद आएगी! 12 अगस्त को फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखें।’

     

    ट्रेलर में दिखाया गया है कि गुंजन सक्सेना बचपन से ही पायलट बनना चाहती हैं। इस दौरान कई लोग कहते हैं कि लड़कियां पायलट नहीं बन सकती हैं, लेकिन उनके पिता उन्हें बहुत सपोर्ट करते हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी गुंजन सक्सेना के पिता का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी बेटी को हर मुश्किल से लड़ने और उनसे सबक सीखने के लिए प्रेरित करते हैं। फिल्म के ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि गुंजन सक्सेना ट्रेनिंग और उसके बाद एक महिला होने की वजह से उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिल्म ट्रेलर में कारगिल युद्ध के सीन को दिखाया हैं, जिसमें जाह्नवी कपूर सैनिकों को बचाने का काम कर रही हैं। फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में जाह्नवी कपूर पायलट की भूमिका में है।
    फिल्म में जाह्नवी के अलावा पंकज कपूर, अंगद बेदी, नीना गुप्ता, विनीत सिंह भी अहम भूमिका में हैं। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की प्रस्तुति जी स्टूडियो एवं धर्मा प्रोडक्शन द्वारा की जाएगी। यह फिल्म पहले 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन में यह संभव नहीं हो पाया। जिसके बाद निर्माताओं ने इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 12 अगस्त 2020 को रिलीज होगी।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनड्डा ने दी गुजरात के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई
    Next Article प्रयागराज में लिखी गई थी राम मंदिर आंदोलन की पटकथा, महावीर भवन था मुख्य केंद्र
    sonu kumar

      Related Posts

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025

      वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version