रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रुपी सोरेन के कोरोना पोजिटीव होने पर चिन्ता प्रकट की है। साथ ही  उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना ईश्वर से किया है। उरांव ने शनिवार को कहा कि झारखंड की जनता के आशीर्वाद से दिशोम गुरु अविलम्ब ठीक होकर मार्गदर्शन देंगे। उरांव ने एक बार फिर झारखंड वासियों से सावधानी एवं ऐहतियात बरतने का अनुरोध किया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे और राजेश गुप्ता ने भी कांग्रेस पार्टी की ओर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रुपी सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना परम पिता परमेश्वर से की है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version